Move to Jagran APP

OMG! इस 9 साल के बच्चे के हैं 300 दांत

बच्चों के दांत दस साल में टूट जाते हैं और उनकी जगह पर नए दांत निकलते है। लेकिन फिलीपिंस के 9 साल के बच्चे के साथ एक अजीबोगरीब तरह की दिक्कत आ रही है।

By Babita kashyapEdited By: Updated: Tue, 15 Mar 2016 12:14 PM (IST)
Hero Image

आमतौर पर बच्चों के दांत दस साल में टूट जाते हैं और उनकी जगह पर नए दांत निकलते है। लेकिन फिलीपिंस के 9 साल के बच्चे के साथ एक अजीबोगरीब तरह की दिक्कत आ रही है।

जब वह छोटा बच्चा था तब उसके माता-पिता को अंदाजा भी नहीं था कि बड़ा होकर वह हाईपरडोंसिया नाम की खतरनाक बीमारी से पीडि़त होगा। जब वह दो साल का हुआ तब तक यह साफ हो चुका था कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। जब वह बहुत छोटा था तभी उसके मुंह में 20 बेबी टीथ थे जो कि एक तरह से सामान्य बात थी। अब उसे मुंह में 50 से ज्यादा दांत हैं। उसके माता-पिता उसे डेंटिस्ट के पास ले जाने के लिए अफोर्ड नहीं कर सकते थे। उसके पहले एक्सरे रिपोर्ट में उसके मुंह में 150 दांत नजर आए थे। अगले चार सालों में उसकी हालत बद से बदत्तर हो गई जब उसके मुंह में 300 से ज्यादा दांत निकल आए।

जॉनक्रिस ने हाल ही में मुंह की सर्जरी करवा कर 40 दांत निकलवाए हैं। दांत निकालने का यह तरीका सफल रहा है। अभी जॉन को सात आपरेशन करवा कर बाकी बचे हुए दंातों को निकलवाना है। वह हर दांत को निकलवाने में असहनीय दर्द सहता है। वह स्कूल जाता है। अब जॉन फोर्थ क्लास का स्टूडेंट है। उसके शिक्षकों की माने तो वह स्कूल के बहतरीन बच्चों में से एक है। वह बोलने और सीखने की कठनाईयों ये गुजर रहा है। उसने सभी चैलेंज स्वीकार किए हैं और उसके विकास का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

जॉन के टीथ की बची हुई सर्जरी के बाद उसके मुंह से उन दांतों को निकाला जा सकता है जो उसके मुंह में अलग से मौजूद हैं। यह तरीका पूरा होने में कुछ सालों का समय लग सकता है। जॉन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता है। वह भविष्य में एक इंजीनियर बनना चाहता है। यह बच्चा जिस हाईपरडोंसिया नाम की बीमारी से पीडि़त है विश्व की जनसंख्या में से 4 प्रतशित में एक को होता है। जिसमें महिलाएं और पुरुष अलग- अलग हैं। विशेषज्ञ अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि इसके पीछे का प्रमुख कारण क्या है लेकिन वह ये मानते हैं कि इस बीमारी के पीछे हेयरडेट्ररी और इनवायरामेंटल फैक्टर बराबर जिम्मेदार हैं।

किडनी गांव' यहां किडनी बेचना है आम बात

यहां मामूली बीमारी पर भी इंजेक्शन-ड्रिप लगवाते हैं लोग