Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Optical Illusion: इस भीड़ में कहीं खो गया है बीच बॉल, 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं आप?

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को बूस्ट करने और नजरों की क्षमता को चेक करने का एक शानदार तरीका है। अगर आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व नहीं किया है तो आज का यह चैलेंज आपके लिए ही है। इसे हर रोज सॉल्व करने से व्यक्ति का दिमाग और उसकी नजरें दोनों में तालमेल बनती है और वो काफी प्रोडक्टिव बनते हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Mon, 26 Jun 2023 02:32 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: 5 सेकेंड में ढूंढना है बीच बॉल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: दिमागी कसरत के लिए लोग अलग-अलग तरह की माइंड एक्टिविटीज का सहारा लेते हैं। स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधि के अलावा दिमाग को तेज करने के लिए भी एक्स्ट्रा एफर्ट डालने की जरूरत पड़ती है और ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी ही माइंड एक्टिविटी है, जो खासतौर पर दिमाग और आंखों की कसरत के लिए बनाई जाती है। सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव इल्यूजन शामिल हैं। यह इतने मजेदार होते हैं कि बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को काफी पसंद होते हैं। आइये एक नजर डालते हैं आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज पर।

आज के चैलेंज में, जो तस्वीर दी गई है उसमें आपको काफी कुछ नजर आ रहा है। इस पिक्चर में एक बीच का नजारा देखा जा सकता है, जिसमें कई सारे लोग बैठे हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ घास पर लेटे हुए हैं, तो कुछ बैठकर बातें करने में व्यस्त है। आपका चैलेंज यह कि तस्वीर में एक बीच बॉल भी छिपा हुआ है, जिसे आपको 5 सेकेंड में ढूंढ निकालना है। तो क्या आप तैयार हैं?

क्या आपको बीच बॉल नजर आया?

तस्वीर को एक बार फिर से गौर से देखें साथ ही घड़ी की सुइयों का भी ध्यान रखें।

5..4..3..2..1

जल्दी करें, आपका समय तेजी से भाग रहा है।

क्या आपको बीच बॉल दिखा?

अगर आपने बीच बॉल ढूंढ लिया है, तो बधाई हो आपके आज के विजेता बन चुके हैं।

वहीं, जो लोग यह चैलेंज पूरा करने में असफल रहे हैं, उनके लिए हम जवाब नीचे दिए जा रहे हैं। अगली बार फिर से कोशिश करें।

स्रोत: GalaBingo