Move to Jagran APP

Optical Illusion: बहुत मुश्किल है इस केकड़े को ढूंढ पाना, आपके पास है पारखी नजर तो पूरा करें यह चैलेंज

Optical Illusion अगर आप भी बैठए-बैठे बोर हो रहे हैं और मनोरंजन करने के साथ कुछ प्रोडक्टिव भी करना चाहते हैं तो ऑप्टिकल इल्यूजन इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। चलिए देखते हैं कि आज के चैलेंज में क्या है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Tue, 13 Jun 2023 03:17 PM (IST)
Optical Illusion: बहुत मुश्किल है इस केकड़े को ढूंढ पाना, आपके पास है पारखी नजर तो पूरा करें यह चैलेंज
दी गई तस्वीर में ढूंढें छिपा हुआ क्रैब

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए कितनी कसरत करते हैं, लेकिन दिमाग की कसरत पर शायद ही किसी का ध्यान जाता हो। इसलिए हम आपके लिए हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आते हैं, जिसके जरिए केवल दिमाग ही नहीं बल्कि नजरों की भी अच्छी खासी कसरत हो जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन एक शानदार तरीका है खुद के बारे में यह पता लगाने का कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है। तो क्या आप इस चैलेंज के लिए तैयार हैं?

आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें लाल के रंग के ढेरों फूल नजर आ रहे हैं। इन फूलों के बीच आपको एक छिपे हुए क्रैब यानी केकड़े को ढूंढना है। हमें पता है कि यह चैलेंज काफी मुश्किल है और इसके लिए हम आपको 15 सेकेंड का समय दे रहे हैं। इतने समय में अगर आपने चैलेंज पूरा कर लिया, तो आपकी गिनती भी उन लोगों में होने लगेगी, जो इसे पूरा कर चुके हैं। तो शुरू करते हैं। नीचे दी गई तस्वीर में क्रैब को ढूंढना शुरू करें।

तस्वीर में छिपा क्रैब काफी शातिर है और वह इतनी आसानी से आपकी नजरों के सामने नहीं आएगा। इसके लिए आपको अपना पूरा ध्यान तस्वीर पर केंद्रित करना पड़ेगा। दिए गए समय सीमा के अंदर इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आप मोबाइल में टाइमर भी लगा सकते हैं।

क्या आपको क्रैब दिखा?

एक बार ध्यान से कोशिश करें। लेकिन जल्दी करें। आपका समय तेजी से भाग रहा है।

15..14..13..12..11..10..9..8..7..6..5..4..3..2..1

आपका समय यहीं पूरा होता है।

क्या आपको केकड़ा नजर आया?

अगर आपने 15 सेकेंड में क्रैब को ढूंढ निकाला है, तो आप आज के चैलेंज के विजेता बनते हैं।

वहीं, जो लोग आज इसमें असफल रहे हैं, उनके लिए हम अगली बार नई तस्वीर लेकर आएंगे।

आज का जवाब नीचे है।

स्त्रोत: thedudolf