Move to Jagran APP

Optical Illusion: खुद को समझते हैं स्मार्ट, तो एक्सेप्ट करें चैलेंज और 8 सेकेंड ढूंढें तस्वीर में छिपा टमाटर

Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में हम जो सवाल लाए हैं उसे सुलझाते हुए आपको निश्चित रूप से काफी मजा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज नए चैलेंज में क्या है। क्या आप इसे हल कर पाएंगे?

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Sun, 14 May 2023 01:40 PM (IST)
Optical Illusion: खुद को समझते हैं स्मार्ट, तो एक्सेप्ट करें चैलेंज और 8 सेकेंड ढूंढें तस्वीर में छिपा टमाटर
खुद को समझते हैं स्मार्ट, तो एक्सेप्ट करें चैलेंज और 8 सेकेंड ढूंढें तस्वीर में छिपा टमाटर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: क्या आपको भी हर रोज नए-नए चैलेंजेस लेना पसंद है और रोज क्विज सॉल्व करने में आनंद आता है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम हर रोज की तरह आज भी आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आए हैं, जिसके जरिए एक बार फिर आपकी नजरों और दिमाग की तेज तर्रारी की जांच की जाएगी। इस चैलेंज का नाम है ऑप्टिकल इल्यूजन और आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

  लेकिन अगर आप यहां नए हैं और नहीं जानते कि ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है, तो परेशान न हों। हम आपको इसके बारे में जानने में मदद करेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग की क्षमताओं को मापने का एक शानदार तरीका है। मानसिक कसरत करने और दिमाग को तरोताजा करने के इस प्रभावी तरीके को आज के समय में काफी पसंद किया जाता है। विशेषज्ञ भी शारीरिक गतिविधि के साथ मानसिक कसरत पर जोर देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के सोचने, समझने और कुछ क्रिएटिव करने की झमता बढ़ती है।

इल्यूजन एक लैटिन शब्द इलुडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब होता है मजाक या फिर छल करना। ऑप्टिकल भ्रम का मूल आधार मानव दिमाग को भ्रमित करना या फिर धोखा देना है। वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन केवल टाइम पास करने के लिए नहीं बल्कि इसके कुछ फायदे भी हैं, जैसे कि इसे करने से आपके दिमाग की क्षमताएं बढ़ती हैं और आप रचनात्मक रूप से सोचने के लिए दिमाग पर जोर देते हैं। तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आज के चैलेंज में क्या है।

आज ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में हम आपके लिए लाए हैं चेरी का ढेर और जिसमें छिपे टमाटर को आपको ढूंढकर निकालना है। लेकिन इस गेम के कुछ नियम भी हैं। तस्वीर में छिपे टमाटर आपको 8 सेकेंड में ढूंढना है। नीचे दी गई तस्वीर में चेरी के बीच छिपे टमाटर को ढूंढने के लिए आपका समय शुरू होता है अब।

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज नजरों की कुशलता के साथ-साथ बुद्धिमत्ता के परीक्षण का भी एक अच्छा तरीका है। तो कोशिश करिए और छिपे हुए टमाटर को ढूंढिए 8 सेकेंड्स में। जल्दी करें क्योंकि घड़ी की सुई तेजी से भाग रही है।

समय तेजी से निकल रहा है।

8..7..6..5..4..3..2..

क्या आप टमाटर को पहचान पाए?

समय सीमा समाप्त हो गई है।

अगर आपने इन चेरीज के बीच छिपे टमाटर को ढूंढ लिया, तो आपको बहुत बधाई!

लेकिन जो इसमें असफल रहे हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। अगली बार फिर कोशिश करें। फिल्हाल हम आपके लिए इसका जवाब लेकर आए हैं। नीचे दी गई तस्वीर में आप इसका उत्तर ढूंढ सकते हैं।

Source: फेसबुक