Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Optical Illusion: 6 सेकंड में ढूंढ़े तस्वीर में छिपे हवाई जहाज को, 99% लोग हो जाते हैं फेल!

Optical Illusion पेश है आपके लिए एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन। इस तस्वीर में आपको कई सारी स्टाइफिश के बीच मौजूद हवाई जहाज को ढूंढ़ना है। इस पहेली को हल करने के लिए आपके पास 6 सेकंड का समय है।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Fri, 24 Feb 2023 01:14 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: 6 सेकंड में ढूंढ़े तस्वीर में छिपे हवाई जहाज को, 99% लोग हो जाते हैं फेल!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: अगर आप अपने कीमती समय में कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो आजकल सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन खूब वायरल हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन आपका फोकस बेहतर कर सकते हैं और आपको एक नया स्किल भी देते हैं। इसके लिए आप ऑप्टिकल इल्यूजन के अलावा ब्रेन टीजर, आईक्यू टेस्ट और न जाने क्या-क्या कर सकते हैं। इन एक्टिविटीज को अगर आप रोजाना सुलझाएंगे, तो इससे आपके ब्रेन सेल्स के बीच का कनेक्शन मजबूत होगा, दिमाग मजबूत होगा और आपकी याददाश्त बेहतर बनेगी।

आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको तस्वीर में हवाई जहाज ढूंढ़ निकालना है।

क्या फोटो में देख पाए हवाई जहाज?

ब्रेन टीजर को सुलझाने के लिए एक अलग तरह की सोच की जरूरत होती है, लेकिन कभी-कभी इसके लिए जबरदस्त स्किल्स की जरूरत भी पड़ती है। ऊपर दिखाई गई तस्वीर के अनुसार, आपको चाहिए चील जैसी तेज आंखें और कमाल की ऑब्जरवेशनल स्किल्स, ताकि आप तस्वीर में मौजूद हवाई जहाज को ढूंढ़ पाएं। इसे ढूंढ़ निकालना आसान नहीं है, लेकिन अगर आप दिमाग पर थोड़ा जोर डालें और तस्वीर पर फोकस करें तो आपका काम आसान हो जाएगा।

यह आसान-सी मेंटल एक्सरसाइज से पता चलेगा कि आपका दिमाग कितना तेज और पॉवरफुल है।

तो आइए जानें इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब क्या है

इस तस्वीर में आपको कई सारी स्टार फिश नजर आ रही होंगी, लेकिन यहीं कहीं एक हवाई जहाज भी छिपा है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब ढूंढ़ निकालना आसान नहीं है। लेकिन हम इसे सुलझाने की एक ट्रेक आपके साथ शेयर कर सकते हैं। जब भी आप ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझाएं, तो हमेशा बाईं ओर से शुरुआत करें, फिर दाईं ओर बढ़ते चलें, और फिर ऊपर की तरफ बढ़ें और फिर नीचे की ओर आ जाएं। इस तरह आप पूरी तस्वीर को अच्छी तरह से देख लेंगे।

6 सेकंड में सुलझा पाए?

इस इल्यूजन का जवाब आपको 6 सेकंड में ढूंढ़ना है। क्या आप अभी भी ढूंढ़ नहीं पाए, तो आपको बता दें कि इस इल्यूजन को ढूंढ़ने में 99 फीसदी लोग असफल होते हैं। अगर आपको स्टारफिश के बीच हवाई जहाज को ढूंढ़ने में दिक्कत आ रही है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।

तो आइए जानें इसका जवाब

इस तस्वीर में आपको लाल और पिंक रंग की स्टारफिश के साथ हरे रंग की सीवीड भी दिख रही होगी। तस्वीर में हवाई जहाज दाईं तरफ, नीचे की ओर मौजूद है। प्लेन का रंग भी लाल ही है, इसलिए इसे ढूंढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।

लेकिन अगर आप अब भी प्लेन ढूंढ़ नहीं पा रहे हैं, तो नीचे दी गई तस्वीर में सही जवाब देखें।