Move to Jagran APP

Optical Illusion: 11 सेकंड में ढूंढ़े छिपे हुए चूहे को, सिर्फ 1% लोग ही होते हैं सफल

Optical Illusion आपके लिए एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन तैयार है। इस तस्वीर में आपको कई सारी गिलहरी दिख रही होगी जिसमें से आपको छिपा हुआ चूहा ढूंढ़ कर निकालना है। इस पहेली को हल करने के लिए आपके पास 11 सेकंड का समय है।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Tue, 28 Feb 2023 01:35 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: 11 सेकंड में ढूंढ़े छिपे हुए चूहे को, सिर्फ 1% लोग ही होते हैं सफल
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: आप्टिकल इल्यूजन, पहेली, ब्रेन टीजर, आईक्यू टेस्ट की तरह का ही टेस्ट होता है, जिसकी मदद से आप अपने ऑब्जरवेशनल स्किल्स को जांच सकते हैं। यह रिएलिटी से अलग होता है। आसान भाषा में कहें, तो ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी पहेली होती है जो हमें तस्वीर में छिपी चीज़ को आसानी से नहीं देखने देती। हम आसानी से भटक जाते हैं और तस्वीर को सही तरीके से नहीं देख पाते।

इनमें से कई इल्यूजन को सुलझाना आसान होता है, तो कई बार इसे सुलझाने के चक्कर में आपके सिर में दर्द हो सकता है। इन एक्टिविटीज को अगर आप रोजाना सुलझाएंगे, तो इससे आपके ब्रेन सेल्स के बीच का कनेक्शन मजबूत होगा, दिमाग मजबूत होगा और आपकी याददाश्त बेहतर बनेगी।

आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको तस्वीर में एक छिपा हुआ चूहा ढूंढ़ना है।

गिलहरियों के बीच छिपा है चूहा

हाल ही में हंगरी के एक ग्राफिक आर्टिस्ट गर्गली डुडास का बनाया गया एक चित्र इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

इस तस्वीर में कई सारी गिलहरियों के बीच एक चूहा भी है। आपको इस तस्वीर में से चूहे को ढूंढ़ना है, जिसके लिए आपके पास 11 सेकंड हैं!

इस पेचीदा तस्वीर में एक छोटा सा चूहा भी है, जो गिलहरियों के बीच ही कहीं छिपा हुआ है। इस फोटो में से चूहे को ढूंढ़ना इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि चूहा और गिलहरी दोनों एक ही तरह के दिखते हैं। इनका आकार और रंग लगभग एक तरह का होता है।

क्या आपको तस्वीर में दिखा चूहा?

इस तस्वीर में से चूहे को ढूंढ़ने के लिए आपको इसे गौर से देखना होगा। तभी आपको छिपा हुआ चूहा दिखेगा।

नहीं मिला चूहा?

अगर आपको तस्वीर में चूहे को ढूंढ़ने में दिक्कत आ रही है, तो परेशान न हों! आपके लिए एक हिंट है, चूहे को पहचानने के लिए सभी के कान चेक करें। चूहे के कान गोल होते हैं, तो गिलहरी के नूकीले। अगर अब भी नहीं दिख पाया, तो नीचे दी गई तस्वीर को देखें।

Pic Credit: Instagram/thedudolf