Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक अलग नारियल, क्या 5 सेकंड ढूंढ सकते हैं?

जो लोग अपने आपको सबसे स्मार्ट मानते हैं उन्हें आज ऑप्टिकल इल्यूजन का यह चैलेंज जरूर पूरा करना चाहिए। वैसे तो ये तस्वीर काफी सिंपल है लेकिन इस चैलेंज को पूरा करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने वाले हैं। अगर आप भी एक जैसे नारियल की इस तस्वीर में छिपे एक अलग नारियल को खोज देते हैं तो साबित हो जाएगा कि आपसे तेज आंखें किसी के पास नहीं।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 29 Apr 2024 09:33 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक अलग नारियल, क्या 5 सेकंड ढूंढ सकते हैं?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन जैसी गेम्स है, अच्छे-अच्छों के दिमाग को घुमा कर रख देती हैं, लेकिन हां इनका जवाब खोजने में मजा भी खूब आता है। अगर आप भी अपने तेज दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं, तो आज का यह चैलेंज आप ही के लिए है। इसे पूरा करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 5 सेकंड।

5 सेकंड में खोजिए 'अलग नारियल'

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपके सामने एक तस्वीर है। भले ही ये इसमें दिख रहे सभी नारियल एक-जैसे लग रहे हों, लेकिन बता दें, कि इनमें से एक नारियल थोड़ा अलग है और बस इसे ही ढूंढकर निकालना आपका आज का चैलेंज है।

इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको दिए जा रहे हैं, 5 सेकंड। तो चलिए ध्यान से देख लीजिए ये तस्वीर। अगर आप भी ढूंढ लेते हैं समय पर इसका सही जवाब, तो साबित हो जाएगा आपका तेज दिमाग।

बता दें, इस तस्वीर में छिपे अलग नारियल को खोज पाने में बस गिनती के लोग ही सफल हो पाए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या आप भी उनमें शामिल हो पाते हैं या फिर कहते हैं कि ये सभी नारियल एक जैसे ही हैं।

तो बताइए देख ली आपने तस्वीर? आपका समय शुरू होता है अब। 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए।

आप 5 सेकंड में इस तस्वीर में छिपे अलग नारियल को खोज पाए, तो बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर नहीं भी हुए हैं तो कोई बात नहीं। हम आपको इसका सही जवाब भी बताएंगे।

ये रहा सही जवाब

यहां, नीचे दी गई तस्वीर में आप इस चैलेंज का जवाब देख सकते हैं।

Image Source- YouTube