Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Optical Illusion: इस बिखरे हुए कमरे में छिपा है एक पर्स, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?

अगर आप भी अपने दिमाग को सबसे तेज मानते हैं तो हम आपके लिए आज एक खास चैलेंज लेकर आए हैं। इससे आप अपनी तेज आंखों का भी टेस्ट ले सकते हैं। यहां आप एक तस्वीर देखेंगे जो आपके दिमाग को घुमा कर रख देगी। ऐसे में इसका जवाब खोजने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूटना लाजमी है। आइए आप भी देख लीजिए कि क्या है आज का मजेदार चैलेंज।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sun, 28 Apr 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: इस बिखरे हुए कमरे में छिपा है एक पर्स, क्या ढूंढ सकते हैं आप?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग को तंदुरुस्त रखने के लिए शरीर की तरह इसकी कसरत भी जरूरी है। ऐसे में मददगार होते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम्स, जिन्हें खेलकर बेशक आपके पसीने छूट जाएं, लेकिन मजा भी खूब आता है। अगर आप भी अपनी आंखों को चील-सा तेज मानते हैं, तो आज हमारा यह चैलेंज आपको जरूर पूरा करना चाहिए। देखना होगा कि आपकी तेज आंखें इस चैलेंज को पूरा कर पाती हैं या नहीं। आइए देखते हैं।

10 सेकंड में खोजिए तस्वीर में छिपा 'पर्स'

आज का यह दिलचस्प चैलेंज हम उन्हीं लोगों के लिए लेकर आए हैं, जो अपने दिमाग और आंखों को सबसे तेज मानते हैं। अगर आप भी चौकन्ने हैं, तो इसका सही जवाब खोजने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।

हालांकि बता दें, कि कई लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं। अब देखते हैं कि आपके अंदर वो बात है या नहीं। दरअसल, आपके सामने कमरे की एक तस्वीर है, जो कि पूरी तरह से बिखरा हुआ है।

चैलेंज ये है कि इस बिखरे हुए कमरे में आपको एक पर्स खोजकर निकालना है, जिसे ढूंढ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। आइए आज दिखा दीजिए अपना हुनर और ध्यान से देख लीजिए ये तस्वीर।

इस चैलेंज का जवाब ढूंढने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ और सिर्फ 10 सेकंड। तो बताइए, तैयार हैं आप? आपका समय शुरू होता है अब। 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3 ,2 और 1. बस अब रुक जाइए।

10 सेकंड में आप इस पर्स को ढूंढने में कामियाब हो गए, तो बधाई हो। अगर आप नहीं पता लगा पाए कि भला कहां रखा है पर्स, तो भी कोई बात नहीं। चलिए हम आपको इसका जवाब बताते हैं।

ये रहा 'पर्स'

नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

Image Source: Brightside.com