Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Optical Illusion: क्या 10 सेकंड में खोज सकते हैं पार्क में छिपा टाइगर?

आज के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में समय-समय पर दिमाग की एक्सरसाइज करते रहना बेहद जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आपकी रीजनिंग और ऑब्जरवेशनल स्किल्स स्ट्रांग होती हैं बल्कि बढ़िया टाइम पास भी हो जाता है। ऐसे में आज का चैलेंज भी बेहद दिलचस्प रहने वाला है जिसका सही जवाब खोजने के लिए आपको मिलेगा सिर्फ 10 सेकंड का समय।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sun, 19 May 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Optical Illusion: क्या 10 सेकंड में खोज सकते हैं पार्क में छिपा टाइगर?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम की मदद से आप अपने तेज दिमाग और आंखों का टेस्ट ले सकते हैं। इस माइंड एक्टिविटी का इस्तेमाल दिमाग को एक्टिव बनाए रखने के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। चाहे बच्चे हों या बड़े, सभी के आईक्यू परीक्षण का भी यह एक बढ़िया तरीका होता है। ऐसे में, आइए आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन का एक मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपके पास होंगे सिर्फ 10 सेकंड।

10 सेकंड में खोजिए 'टाइगर'

हर बार की तरह आज का ऑप्टिकल इल्यूजन भी काफी स्पेशल है। इसे हल करने के लिए आपको 10 सेकंड का वक्त मिलेगा। आपके सामने पार्क की एक तस्वीर है, जिसमें कई बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं। एक शख्स अपने पालतू कुत्तों को टहला रहा है, तो वहीं एक महिला मोबाइल फोन का यूज करती दिखाई दे रही है।

यह सब देखना किसी के लिए भी कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन हां अगर आप इस तस्वीर में छिपे टाइगर को खोज निकालते हैं, तो जरूर आप सुपर स्मार्ट कहला सकते हैं। जिन लोगों की आंखें तेज और दिमाग एक्टिव है उनके लिए इस चैलेंज का सही जवाब ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है। आइए आप भी अब आजमा लीजिए अपनी होशियारी और दे दीजिए अपने तेज दिमाग का सबूत।

तो चलिए बताइए, आपने गौर से देख ली यह तस्वीर? आपके पास इस टाइगर को खोजने के लिए हैं 10 सेकंड, और समय शुरू होता है अब। 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1. बस अब रुक जाइए।

क्या आप ढूंढ पाए तस्वीर में छिपा टाइगर? अगर हां, तो आपको बहुत-बहुत बधाई और अगर आप नहीं समझ पाए कहां है टाइगर, तो भी कोई बात नहीं, परेशान मत होइए। हम आपको बताते हैं इस चैलेंज का सही जवाब।

ये रहा 'टाइगर'

नीचे दी गई इस तस्वीर में आप टाइगर को देख सकते हैं।

Image Source: VectorStock.com