Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Spot The Difference: सिर्फ अक्लमंद लोग ही तस्वीर में ढूंढ़ पाते हैं 5 अंतर!

Spot The Difference आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसी क्विज जिसमें आपको दो तस्वीरों में 5 अंतर ढूंढ़कर निकालने हैं। इसके लिए आपको पास हैं सिर्फ 10 सेकंड। इस क्विज को बहुत ही कम लोग सुलझा पाते हैं। तो क्या आप तैयार हैं इस चैलेंज के लिए?

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Tue, 28 Mar 2023 02:42 PM (IST)
Hero Image
Spot The Difference: सिर्फ अक्लमंद लोग ही तस्वीर में ढूंढ़ पाते हैं 5 अंतर!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Spot The Difference: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर फर्क ढूंढ़ने वाली क्विज या फिर ऑप्टिकल इल्यूजन मिल जाते होंगे। दो तस्वीरों के बीच में अंतर को ढूढ़कर निकालना होता है या फिर किसी छिपी हुई चीज को खोज निकालने की चुनौती होती है। इस तरह के क्विज या कहें कि गेम्स खेलने में बहेद मजा तो आता ही है, साथ ही आपका दिमाग और आंखें भी तेज होती हैं।

इन क्विज और ऑप्टिकल इल्यूज़न्स को आपकी आंखों को धोखा देने के लिए बनाया गया है। चीज़ें आपके सामने होती हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें देख नहीं पाते। कई बार कोशिश करने के बावजूद आपका दिमाग कंफ्यूज़्ड रहता है। इसलिए एक्सपर्ट्स दिमाग को तेज़ बनाने के लिए इस तरह की एक्सरसाइज़ की सलाह देते हैं। ताकि आपका दिमाग लंबे समय तक मज़बूत रहे।

आज की क्विज में आपके सामने दो तस्वीरें हैं, जिसमें आपको पांच अंतर खोजने हैं।

तस्वीर में निकालें फर्क

आपके सामने जो तस्वीरे हैं, वो दिखने में बिल्कुल एक तरह की हैं। लेकिन तस्वीर को ध्यान से देखा जाए, तो आपको इसमें पांच अंतर नजर आ सकते हैं। दोनों ही तस्वीरों में आपको लोमड़ी नजर आ रही होगी। यह लोमड़ी एक जंगल में खड़ी है। चुनौती यह है कि आपको इन 5 अंतर को सिर्फ 10 सेकेंड में ढूंढ कर निकालना है।

क्या आपने खोज पाए पांच अंतर?

अगर हां, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं। आप खुद को जीनियस कह सकते हैं। हालांकि, अगर आपको तस्वीरों में अंतर नहीं भी नजर आए हैं, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस चैलेंज को पूरा करने में हम आपकी पूरी मदद कर सकते हैं।

ये हैं 5 अंतर

कई लोगों को यह भी लग सकता है कि तस्वीर में पांच अंतर हैं ही नहीं। आइए आपको बताते हैं जवाब।

  • पहला अंतर तो आपको लोमड़ी का मुंह देखते ही समझ आ जाएगा। पहली तस्वीर में लोमड़ी के दांत नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में नहीं दिख रहे।
  • दूसरा अंतर लोमड़ी के पिछले पैरों में है। पहली तस्वीर में लोमड़ी के पिछले पैर के बाल (Fur) दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में नहीं हैं।
  • तीसरा अंतर लोमड़ी के कान के पास जो पेड़ नजर आ रहा है उसमें है। पहली तस्वीर में पेड़ की एक शाखा कम है।
  • चौथा अंतर आपको लोमड़ी के पिछले पैरों की तरफ पड़े पत्थर के पास नजर आएगा। पहली तस्वीर में पत्थर के पास कोई घास नहीं है, जबकि दूसरी में है।
  • पांचवा अंतर है लोमड़ी के अगले पैरों के पास लगी घास में।
Pic Credit: Info Teaser Youtube