Move to Jagran APP

Viral Video: मुर्गे से पंगा लेना देहाती युवक को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video युवक को ऐसा लगता है कि वह इस लड़ाई में जीत जाएगा। हालांकि इसमें युवक को पटखनी खानी पड़ती है। मुर्गा मन ही मन सोचता है कि जब तक बात दूर है। तब तक मैं सह लूंगा। बात अगर पास तक आएगी तो तेरी खैर नहीं है।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Mon, 24 Oct 2022 09:00 AM (IST)
Hero Image
Viral Video: मुर्गे से पंगा लेना देहाती युवक को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि खुराफाती दिमाग के चलते युवक को गंभीर चोट आई है। इस तरह की हरकतों से युवकों को बचना चाहिए। खासकर, जानवरों के साथ सही बर्ताव करना चाहिए। जानवर बेजुबान होते हैं। हालांकि, जीव जंतु खतरे को दूर से भांप लेते हैं। जब कभी किसी जीव को खतरा महसूस होता है, तो वह अपनी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) October 23, 2022

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां, एक देहाती युवक मुर्गे को हल्के में ले लेता है और उसे छेड़ने की कोशिश करता है। युवक को ऐसा लगता है कि वह इस लड़ाई में जीत जाएगा। हालांकि, इसमें युवक को पटखनी खानी पड़ती है। मुर्गा मन ही मन सोचता है कि जब तक बात दूर है। तब तक मैं सह लूंगा। बात अगर पास तक आएगी, तो तेरी खैर नहीं है।

इसके बावजूद युवक मुर्गे से पंगा लेना नहीं छोड़ता है। पहले वह दूर से भगाने की कोशिश करता है। मुर्गे को न भागता देख वह अपने हाथ में डंडा ले लेता है। यह देख मुर्गा भी सेफ जोन में चला जाता है। इसके बाद वह युवक को खदेड़ देता है। मुर्गे को अपनी ओर आते देख युवक नौ दो ग्यारह होने की कोशिश करता है।

इसी क्रम में उसके पैर लड़खड़ा जाते हैं। इस वजह से वह वही गिर जाता है। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि वह पेड़ पर भी चढ़ जाता है। टहनी कमजोर होने की वजह से वह नीचे गिर जाता है। मुर्गा पीछे तक जाता है। किसी तरह युवक अपनी जान बचाकर भागता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि युवक को हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।

इस वीडियो को Fun Viral Vids  नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-बेचारी। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 33 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है- समय बदल गया है।

Image Caption: Fun Viral Vids