Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Viral Video: रील बनाने वाले लड़कों ने बस वाले को ऐसे बनाया बेवकूफ, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video इस वीडियो को जिंदगी गुलजार है नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसे मज़ाक कौन करता है भाई। वीडियो को खबर लिखे जाने तक तक़रीबन 10 हजार बार देखा गया है।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 05:57 PM (IST)
Hero Image
Viral Video: रील बनाने वाले लड़कों ने बस वाले को ऐसे बनाया बेवकूफ, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी हाईवे पर एक लड़का बस के इंतजार में खड़ा है। त्योहारों का सीजन है। ऐसा हो सकता है कि वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा हो।

— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) October 25, 2022

तभी दूसरी तरफ से बस आती नजर आती है। लड़का दूर से आ रही बस को पहचान लेता है। फिर हवा में हाथ लहराकर बस ड्राइवर को रूकने के लिए इशारा देता है। बस ड्राइवर भी लड़के के इशारा को समझ लेता है। उसी समय एक लड़का साइकिल लेकर बस के साथ आता दिखता है। बस ड्राइवर अपनी रफ्तार को कम करता है, ताकि लड़के के पास बस रुक सके।

लड़का हवा में हाथ लहराकर खड़ा रहता है। ड्राइवर पूरी तरह से कन्फर्म हो जाता है कि बस को रोकनी है। उसके बाद बस को स्लो कर देता है। वहीं, साइकिल चलाकर लड़का भी पास आ जाता है। ड्राइवर भी बस रोक देता है।

तभी साइकिल वाला लड़का बस के आगे यु टर्न लेकर खड़ा हो जाता है। पहला लड़का पलक झपकते ही साइकिल पर सवार होकर नौ दो ग्यारह हो जाता है। बस वाला देखता रह जाता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है।

हालांकि, लोगों की इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। इससे अन्य लोगों की भी तकलीफ होती है। कई लोग इमरजेंसी में अपने गंतव्य पर जाते हैं। इस दौरान बस के रुकने से समय बर्बाद होता है। इससे बस में बैठे लोगों का काम बिगड़ सकता है। इसके लिए कभी इस तरह का प्रैंक नहीं करना चाहिए।

इस वीडियो को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसे मज़ाक कौन करता है भाई। वीडियो को खबर लिखे जाने तक तक़रीबन 10 हजार बार देखा गया है। वहीं, 500  से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर बेबी ने लिखा है- पाकर तुझे हाय ! मुझे कुछ होने लगा है। गहरी नींद में भी सपनों की घटा बनकर तू छाने लगा है। एक अन्य यूजर मोहित ने लिखा है- भाई खतरनाक है यार।  

Image Credit: जिंदगी गुलजार है