Move to Jagran APP

Viral Video: सड़क किनारे उदास बैठी लड़की को डॉगी ने यूं किया डिस्टर्ब, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video डॉगी अक्सर ऐसा रास्ते पर करते हैं। इस बारे में जानकारों का कहना होता है कि डॉगी ऐसा राह न भूलने के लिए करते हैं। हालांकि उदास बैठी लड़की को डॉगी द्वारा डिस्टर्ब करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 23 Oct 2022 01:58 PM (IST)
Hero Image
Viral Video: सड़क किनारे उदास बैठी लड़की को डॉगी ने यूं किया डिस्टर्ब, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। डॉगी अक्सर ऐसा रास्ते पर करते हैं। इस बारे में जानकारों का कहना होता है कि डॉगी ऐसा राह न भूलने के लिए करते हैं। हालांकि, उदास बैठी लड़की को डॉगी द्वारा डिस्टर्ब करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) October 23, 2022

वीडियो को देख यूजर्स अजीबोगरीब और हास्यास्पद कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क किनारे बैठी है। लड़की के हाव भाव से पता चलता है कि लड़की उदास है। वह किसी बात को लेकर टेंशन में है। ऐसा भी हो सकता है कि वह धूप सेंक रही हो। लड़की अपनी धुन में बैठकर कुछ सोच रही है।

तभी एक डॉगी उसी रास्ते से गुजरता है। डॉगी के हाव भाव से पता चलता है कि वह इस रास्ते से रोजाना गुजरता है। इस दौरान वह सभी प्रमुख जगहों पर अपनी जाति की शैली में मार्क लगाकर जाता है। तभी वह लड़की के पास आता है। उसे लगता है कि वहां कोई पोल खड़ा है।

लड़की उल्टी दिशा में बैठी है। इसके लिए लड़की को डॉगी नहीं दिखता है। उसी समय डॉगी, लड़की को पोल समझ कर पेशाब कर देता है। गीला होने पर लड़की उठकर पीछे देखती है। लड़की को देख डॉगी भी डर जाता है। वह डर के मारे वहां से गायब हो जाता है। वहीं, लड़की गुस्से में डॉगी को भला बुरा कहने लगती है।

इस वीडियो को Jaiky Yadav नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-बेचारी। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 73 हजार बार देखा गया है। वहीं, 2 से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है- जीवन में सजग रहें नहीं तो कुत्ते भी आप पर ...... के चले जाएंगे। एक अन्य यूजर नित्यानंद ने लिखा है- इसीलिए कहते हैं कि जिंदा हो तो जिंदा दिखना भी जरूरी है।

Image Caption: Jaiky Yadav