Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Viral Video: क्रिसमस नाइट पर पति को छेड़ना पत्नी को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video इस वीडियो को 1000 WAYS TO DIE ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर शख्स की आलोचना की है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 27 Dec 2022 08:00 AM (IST)
Hero Image
Viral Video: क्रिसमस नाईट पर पति को छेड़ना पत्नी को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, अगले पल आप दुख भी जताएंगे। इस तरह की मानसिकता से जीवन निर्वाह नहीं करना चाहिए। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी घर में क्रिसमस पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग जा चुके हैं।

— Out of Context (@Outofcon8ext) December 26, 2022

अब रोजाना की तरह पति और पत्नी एक साथ सोफे पर बैठे हैं। पति नोबेल पढ़ रहा है। वहीं, दूर बैठी पत्नी पॉपकॉर्न खा रही है। पति नोबेल पढ़ने में मस्त है। पत्नी यह देख झुंझला जाती है। वह पति से बात करना चाहती है। वहीं, पति ध्यान केंद्रित कर नोबेल पढ़ रहा है। फ़िलहाल उसे किसी चीज की परवाह नहीं है। यह देख पत्नी अंदर ही अंदर गुस्सा हो जाती है। फिर भी गुस्सा को कंट्रोल कर पति को टीज करने लगती है। इसके बाद भी पति कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है।

यह देख वह पॉपकॉर्न फेंकने लगती है। एक-एक कर वह पॉपकॉर्न फेंकती रहती है। कुछ देर तक उसका पति स्टॉप बोलता है। आसान शब्दों में कहें तो वह ऐसा नहीं करने के लिए कहता है। इसके बावजूद भी पत्नी नहीं रूकती है। तब पति उठ खड़ा होता है और घर पर लगी क्रिसमस ट्री उठाकर अपनी पत्नी पर फेंक देता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि पत्नी को गंभीर चोट आई है।

यह दृश्य देख आप कुछ क्षण के लिए स्तब्ध हो जाएंगे। इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। पति और पत्नी दोनों को एक-दूसरे की पसंद का ख्याल रखना चाहिए। इस वीडियो को 1000 WAYS TO DIE ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर शख्स की आलोचना की है।

Image Credit: 1000 WAYS TO DIE