Move to Jagran APP

Viral Video: 64 साल की दादी का डांस देख आप भी रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर फिर मचाई धूम

रवि बाला शर्मा (Ravi Bala Sharma) की एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब धूम मचा रहा है। रवि बाला को इंस्टाग्राम पर लाखों यूजर्स फॅालो करते हैं। उनकी डांस वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जाता है।

By Piyush KumarEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 03:13 PM (IST)
Hero Image
रवि बाला शर्मा (Ravi Bala Sharma) की एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब धूम मचा रहा है।(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए करते हैं। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, कई लोगों ने सोशल मीडिया का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया अपनी कला दिखाकर कई लोग फेमस भी हो चुके हैं। इसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर 'डांसिंग दादी' के नाम से मशहूर 64 साल की बुजुर्ग महिला का एक और डासिंग विडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

क्लासिकल डांस करती नजर आई रवि बाला शर्मा

रवि बाला शर्मा (Ravi Bala Sharma) की एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब धूम मचा रहा है। रवि बाला को इंस्टाग्राम पर लाखों यूजर्स फॅालो करते हैं। उनकी डांस वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जाता है। गौरतलब है कि उनकी इंस्टाग्राम हैंडल पर ज्यादातर वीडियो डांस से ही जुड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने लगन लागी रे गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Bala Sharma (@ravi.bala.sharma)

इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने पर उन्होंने क्लासिकल डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 64 साल की उम्र में भी उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशन दोनों बेहतरीन हैं।

कई लोगों ने किए जबरदस्त कमेंट

बता दें कि हाल ही में अपलोड किए गए वीडियो पर 56 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कई यूजर्स ने उनकी एक्सप्रेशन की तारीफ की है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि आप जिस तरह डांस कर रही हैं वह शब्दों से परे है! क्या मनमोहक प्रस्तुति है। एक यूजर ने कमेंट किया कि आंटी आप बहुत मनोहरी हो, जब-जब मै आपको देखती हूं, हर बार में हैरान रह जाती हूं। बता दें कि उनकी कई वीडियोज को लाखों लोगों ने देखा है।

जानें कौन हैं रवि बाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मी रवि बाला वर्तमान में मुंबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं। रवि बाला ने 27 साल तक दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने बचपन में कथक, गायन और तबला बजाना भी अपने पिता शांति स्वरूप शर्मा से सीखा था। फिलहाल वो रिटायरमेंट के बाद नृत्य के जरिए अपने शौक पूरा कर रही हैं।