Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AP Deputy CM कलात्तूर नारायण स्वामी प्रयागराज के वैभव और गौरव से अभिभूत, आनंद भवन भी देखा

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात प्रयागराज के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार संगम गए। स्नान के बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। लेटे हनुमान मंदिर में मत्था टेका और आरती की। इसके बाद आनंद भवन पहुंचे।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Sat, 15 Oct 2022 05:47 PM (IST)
Hero Image
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कलात्तूर नारायण स्वामी ने प्रयागराज में संगम स्नान के बाद आनंद भवन भी घूमने पहुंचे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कलात्तूर नारायण स्वामी शनिवार को प्रयागराज में थे। गंगा, यमुना के संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। परिजनों के साथ आए उप मुख्यमंत्री स्टीमर से संगम गए। वहां स्नान व पूजा करने के बाद बांध स्थित लेटे हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। यहां से आनंद भवन गए। डिप्टी सीएम प्रयागराज के वैभवशाली इतिहास और विहंगम संगम से अभिभूत हो उठे।

संगम स्‍नान कर लेटे हनुमान मंदिर का पूजन किया : आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्रवार रात ही शहर पहुंच गए थे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह ही संगम गए। स्नान के बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। वह अपने साथ पुरोहित भी ले आए थे, जिनसे मंत्रोच्चार कराया। हनुमान मंदिर में मत्था टेका और आरती की।

आनंद भवन में नेहरू, इंदिरा गांधी के कमरे में रखी वस्‍तुओं का अवलोकन किया : आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम का काफिला आनंद भवन पहुंचा। वहां प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू के कमरे में भ्रमण किया। वहां रखी वस्तुओं को देखा। कलात्तूर नारायण स्वामी पहले कांग्रेस में ही थे और नेहरू परिवार के करीबी भी माने जाते थे। यहां पर फोटोग्राफी भी कराई वे पूरे समय राजनीतिक बयानबाजी से बचते रहे।

कोरोना में विवादित बयान से चर्चा में आए थे : आंध्र प्रदेश सरकार के पांच उप मुख्यमंत्रियों में से एक कलात्तूर नारायण स्वामी दिसंबर 2020 में विवादित बयान से चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली मरकज के बाद तबलीगी जमात द्वारा आंध्र प्रदेश में करोना केस बढ़ गए। बाद में उन्होंने ट्विटर पर इस टिप्पणी पर माफी मांगी थी। बताते हैैं कि 73 वर्षीय नारायण स्वामी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के करीबी हैैं। स्वामी के पास पर आबकारी विभाग है।