Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ के बनवारी लाल कंछल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित

Uttar Pradesh Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 20वां त्रैवार्षिक निर्वाचन एवं व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि भारत के खुदरा व्यापार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का निरंतर प्रहार हो रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 15 Mar 2021 08:15 AM (IST)
Hero Image
व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में संपन्न हुआ।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार जगत की राजनीति में लखनऊ के बनवारी लाल कंछल का दबदबा कायम रहा। पूर्व राज्यसभा सदस्य कंछल लगातार छठवीं बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 20वां त्रैवार्षिक निर्वाचन एवं व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में रविवार संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में 102 पदों के लिए होने वाले निर्वाचन में कुल 113 लोगों ने नामांकन किया था। अतिरिक्त लोगों को समझा बुझाकर नामांकन पत्रों की वापसी कराई गई। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता, जसवंत बत्रा, संजय अग्रवाल एवं आशीष द्विवेदी ने पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा की। बनवारी लाल कंछल के लगातार छठवीं बार निॢवरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होते ही जश्न जैसा माहौल हो गया। वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी, कोषाध्यक्ष नरेश कुच्छल और उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री के रूप में चुने गए अमरनाथ मिश्र का सभी ने स्वागत किया।

नई प्रदेश कार्यकारिणी

अध्यक्ष: बनवारी लाल कंछल, लखनऊ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: लखनऊ के राजेंद्र अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल गाजियाबाद, विजय अरोरा प्रयागराज, जितेंद्र गोयल हापुड़, इंद्रभान सिंह इंदु जौनपुर तथा फारुख कुरैशी कासगंज।

उपाध्यक्ष: गोपीचंद अग्रवाल गाजियाबाद, प्रदीप जैन बाराबंकी, मदनमोहन अग्रवाल वाराणसी, राधेश्याम सूरी बुलंदशहर, अंकित गोयल शामली, सतीश चंद्र गुप्ता कासगंज, सतपाल जैन सोनभद्र, विनोद गुप्ता कन्नौज, अनुपम अग्रवाल फर्रुखाबाद, रविकांत वर्मा औरेया, शत्रुघ्न केसरी मिर्जापुर प्रमोद अग्रहरि गोरखपुर, हंसराज गुलाटी पीलीभीत, इस्लाम चौधरी फर्रुखाबाद, रामप्रकाश यादव फर्रुखाबाद, बनार्जी वाला अग्रहरि खलीलाबाद, बसंत सिंह बग्गा रायबरेली, श्याम कृष्णानी लखनऊ धननुमाल बंसल गाजियाबाद, अनिल बरमानी लखनऊ, अजय कुमार अग्रवाल लखीमपुर, प्रदीप मंगल गौतमबुद्धनगर तथा रतन लाल अग्रहरि गोपीगंज।

वरिष्ठ महामंत्री: रमेश अग्रहरि, कौशांबी।

संयुक्त महामंत्री: संजय गुप्ता, फर्रुखाबाद, विवेक गुप्ता सहारनपुर, सीताराम अग्रहरि महराजगंज, अशोक चावला गाजियाबाद, आशीष कुमार केसरवानी प्रयागराज व नारायण दास अग्रवाल शाहजहांनपुर।

वरिष्ठ मंत्री: विनोद मिश्र लखीमपुर, प्रदीप जायसवाल संडीला, विपुल कुमार जैन शामली, ज्ञान केसरवानी प्रयागराज, हरिमोहन वर्मा कौशांबी तथा नानक चंद वर्मा लखीमपुर खीरी।

मंत्री: गोपाल अग्रवाल गाजियाबाद, मिथिलेश कुमार शुक्ला श्रावस्ती, नरोत्तम दास केसरवानी कौशांबी, निशिथ पाठक वाराणसी, गौरव गुप्ता एटा, पुष्कर चौधरी, संतकबीरनगर, नवल किशोर महेश्वरी हरदोई, सुरेश बाबू गुप्ता रामपुर, देवेन्द्र गुप्ता, लखनऊ, स्वयंबर सिंह यादव लखनऊ, मोहम्मद हसीन फैजाबाद, इंद्रमणि पाण्डेय बस्ती, विशाल अग्रवाल बुलंदशहर, सचिन अग्रवाल पीलीभीत, सुरेंद्र सिंह सेठ, शाहजहांपुर, राजेश कुमार जायसवाल सीतापुर, प्रदीप कुमार जायसवाल सीतापुर, रविनन खजांची बाराबंकी, संजय गुप्ता मोदीनगर, अमित मिश्रा ललितपुर, अशोक गुप्ता वाराणसी, चंद्रशेखर जायसवाल चंदौली तथा विनोद मूदडा वाराणसी।

संगठन मंत्री: राजू अग्रवाल लखीमपुर, पवन कुमार जैन सोनभद्र, अजय कुमार उपाध्यक्ष मिर्जापुर, ज्ञानप्रकाश केसरवानी इलाहाबाद, अरविंद अग्रवाल लखनऊ, सुधीर कुमार, मोदीनगर, दीपक अग्रवाल बुलंदशहर, जितेंद्र सिंह चौहान लखनऊ, सुशील मित्तल नोएडा, सुनील सागर रायबरेली, रामप्रकाश अग्रवाल आगरा, सत्यवर्धन गोयल श्रावस्ती, अवि आनंद फैजाबाद, पवन गुप्ता फर्रुखाबाद, ईश्वर दयाल गोयल सहारनपुर, अनिल तोमर हापुड़, राजू गुप्ता सोनभद्र, संतोष सिंह लालगंज, कृष्ण कुमार शर्मा अलीगढ़, वीके गुप्ता शाहजहांपुर, हरिमूर्ति सिंह बस्ती, उवैस हसन खां शाहजहांपुर, जितेंद्र कुमार गट्टानी लखीमपुर खीरी, शशांक कौशिक शाहजहांपुर, सरताज अहमद सीतापुर, अरविंद अग्रवाल लखनऊ, हरिप्रसाद गुप्ता बाराबंकी, राजकुमार जायसवाल चंदौली, नवनीत गुप्ता वाराणसी व कमलेश गुप्ता शाहजहांपुर।

प्रचार मंत्री: संजीव कुमार कानपुर।

संयुक्त प्रचार मंत्री: अमित सेठ कायमगंज, विजय अग्रहरि फतेहपुर व सतीश सोनी प्रतापगढ़।

प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल की घोषणा, अशोक मोतियानी अध्यक्ष व अनिल बजाज महामंत्री: सम्मेलन में प्रांतीय महामंत्री ने मंच से उत्तर प्रदेश के कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की घोषणा की। लखनऊ के अशोक मोतियानी को प्रदेश अध्यक्ष तथा अनिल बजाज प्रदेश का महामंत्री चुना गया है।

मनोनीत पदाधिकारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता शाहजहांपुर, वेद प्रकाश गुप्ता फैजाबाद, महामंत्री अमरनाथ मिश्र लखनऊ, कमल गुप्ता अलीगढ़, दुर्गा प्रसाद गुप्ता वाराणसी, मदन मोहन हाथरस, सुभाष सहारनपुर, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा लखनऊ, सुनील गुप्ता लखनऊ, उपाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सीतापुर, श्याम कृष्णानी लखनऊ, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता जैस्वाल प्रयागराज, मनीष सरैया ललितपुर, आशीष अग्रवाल फैजाबाद, कपिल आर्या रामपुर, जसवंत बत्रा सहारनपुर, संसदीय महामंत्री सचिन कंछल लखनऊ, संयुक्त महामंत्री भारत भूषण गुप्ता लखनऊ, अशोक मोतियानी लखनऊ, अनिल बजाज लखनऊ, एके शर्मा इटावा, अजय साहू मऊ, प्रदीप कुमार गुप्ता तिलहर, वरिष्ठ मंत्री शोएब अहमद प्रयागराज, मंत्री महमूद आलम प्रयागराज, पंकज मित्तल पिलखुआ सुधीर कुमार सोमानी बिल्सी, संगठन मंत्री राहुल गुप्ता ललितपुर, कमलेश सराफ ललितपुर, केशव गोयल दादरी,  प्रदेश युवा अध्यक्ष नवीन मक्कड़ सहारनपुर, प्रदेश युवा वरिष्ठ महामंत्री राजदेव त्यागी गाजियाबाद, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष साहिल अरोरा प्रयागराज, प्रदेश युवा मंत्री अभिनव रस्तोगी, बाराबंकी प्रदेश युवा संगठन मंत्री हर्ष टंडन, बाराबंकी प्रदेश युवा वरिष्ठ मंत्री सरदार दलजीत सिंह प्रयागराज, प्रांतीय युवा मंत्री उद्योग मंच अजय सोनी ललितपुर प्रदेश महामंत्री इमरान हुसैन सिद्दीकी मनोनीत किए गए।

व्यापार रत्न सम्मान: व्यापारी सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 20 पदाधिकारियों को व्यापार रत्न व्यापार शिरोमणि से सम्मानित किया गया। इनमें अनिल शर्मा आगरा, मदन गुप्ता व अनिल टिबरेवाल गोरखपुर, इंद्रभान सिंह इंदू व आरिफ हबीब जौनपुर, राजेंद्र केसरवानी प्रतापगढ़, शोभित सक्सेना बरेली, प्रदीप जैन बाराबंकी, सीताराम अग्रहरी महाराजगंज, बसंत सिंह बग्गा व मनोज गुप्ता रायबरेली, कपिल आर्य रामपुर, सुरेश बड़ेदा ललितपुर, जसवंत बत्रा सहारनपुर, पुष्कर चौधरी खलीलाबाद वेद प्रकाश गुप्ता शाहजहांपुर, रतन लाल गर्ग सोनभद्र, फरीद खां हमीरपुर , मनमोहन अपना वाले हाथरस एवं राजदेव त्यागी गाजियाबाद रहे।

ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापारी को बड़ा नुकसान: प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत के खुदरा व्यापार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का निरंतर प्रहार हो रहा है। बड़े-बड़े कारपोरेट घराने ऑनलाइन ट्रेडिंग से रोज अरबों रुपए की बिक्री करके देश के खुदरा व्यापार को चोट पर चोट पहुंचा रहे हैं। एफबीआई की मार से प्रदेश का व्यापार वैसे ही मरणासन्न हालत में है और अब ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार से बची खुची कसर भी पूरी हो जाएगी। कंछल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि देश के खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि रुपए की जमा निकासी पर बैंकों के मनमानी खर्च, नगर निगम के यूजर टैक्स की समाप्ति, व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा तथा टोल टैक्स हाफ करने आदि मांगों के संबंध में व्यापार मंडल पूरी तरह संघर्ष करेगा। इसके लिए ज्ञापन से लेकर आंदोलन होंगे। प्रदेश के सभी मार्गों पर टोल टैक्स नाके लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टोल टैक्स की दरें बहुत ज्यादा है। टोल टैक्स लगभग 2 रुपया प्रति किलोमीटर लगाया जाता है। टोल टैक्स का यह भार जनता और व्यापारियों के लिए बेहद कष्टदायक है। टोल टैक्स आधा किया जाए।