Uttarakhand Exit Poll Result 2022 Live: उत्तराखंड में खिल सकता है कमल, भाजपा दोबारा बना सकती है सरकार; इतनी सीटें मिलने के संकेत
Uttarakhand Election Exit Poll 2022 LIVE Updates: उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज शाम विभिन्न एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। इस सर्वे के आधार पर यह अनुमान होगा कि उत्तराखंड में किस दल की सरकार बन सकती हैं।
कई एजेंसियों की ओर से राज्Xzwj;य में हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक्जिट पोल आने शुरू हो गए । इसके आधार पर यह अनुमान लगाएंगे कि उत्तराखंड में किस दल की सरकार बन सकती है। बता दें कि राज्Xzwj;य में पांचवी विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना 10 मार्च को होगी। उस दिन असल में पता चलेगा की यहां किसकी सरकार बन सकती है।
Exit Poll 2022 Uttarakhand Election LIVE Updates:
उत्तराखंड में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा
कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा, उत्तराखंड में भाजपा को मिल रहा दो तिहाई बहुमत
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। इसीलिए कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा।
जनता का पीएम मोदी पर विश्वास है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें, लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है और हम सरकार बनाएंगे।
All exit polls are showing that BJP will form govt with majority. Some are showing 45 seats, some 47 seats but I believe there will be more seats when the final result is out. People of Uttarakhand have shown faith in us and will form govt: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/mluB2lZ3js
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
आज तक एक्सिस माई इंडिया सर्वे : उत्तराखंड में बन रही भाजपा की सरकार
आज तक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं।
- भाजपा 36 से 46
- कांग्रेस 20 से 30
- बीएसपी 02 से 04
- अन्य 02 से 05
जी डिजाइनबाक्स के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को मिल रही 35 से 40 सीट
जी डिजाइन बॉक्स के मुताबिक उत्तराखंड में निम्न दलों को मिल रही सीटें
- भाजपा को 26 से 30 सीट
- कांग्रेस को 35 से 40 सीट
- बसपा को 02 से 03 सीट
- अन्य को 01 से 03 सीट
न्यूज 24 चाणक्या के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में खिला कमल
न्यूज 24 चाणक्या के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
- भाजपा को 43 सीटें
- कांग्रेस को 24 सीटें
- अन्य को तीन सीटें
टाइम्स नाउ नवभारत : उत्तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार
टाइम्स नाउ नवभारत : उत्तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार
- भाजपा को 37 सीटें
- कांग्रेस को 31 सीटें
- आप को 1 सीटें
- अन्य को 1 सीटें
एबीपी सी वोटर : कांग्रेस को मिल रही है 32 से 38 सीट
एबीपी सी वोटर के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।
- कांग्रेस को 32 से 38 सीट
- भाजपा को 26 से 32 सीट
- आप को 00 से 02 सीट
- अन्य को 3 से 7 सीट
उत्तराखंड में 2017 में हुआ चौथा विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड में चौथी विधानसभा के लिए वर्ष 2017 में चुनाव हुए। इस चुनाव में कुल 66.85 फीसद मतदान हुए। इस समय भाजपा को भीषण बहुमत मिला। भाजपा ने 57 सीट जीती। राज्य में भाजपा की सरकार बनी।
उत्तराखंड में 2012 में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड में तीसरी विधानसभा के लिए वर्ष 2012 में चुनाव हुए। इस चुनाव में कुल 66.17 फीसद मतदान हुए। कांग्रेस को 32 और भाजपा को 31 सीटें मिलीं। राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाई।
उत्तराखंड में 2007 में हुआ दूसरा विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड में दूसरा विधानसभा चुनाव वर्ष 2007 में हुआ। इस चुनाव में कुल 59.4 फीसद मतदान हुआ। भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। भाजपा के कुल 41 प्रत्याशी विजयी हुए थे। भुवन चंद्र खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
उत्तराखंड में पहली बार 2002 में हुए विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड में पहली बार 2002 में विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में कुल 54.34 फीसद मदान हुआ। उस समय कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई। कांग्रेस के 36 प्रत्याशी विजयी रहे। उसम समय एनडी तिवारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, भाजपा प्रमुख विपक्षी दल था।