Move to Jagran APP

चीनी जनरल के दुष्कर्मी बेटे को दस साल की सजा

चीन की एक अदालत ने चीनी सेना के एक जनरल के बेटे को दुष्कर्म के मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई है। 17 वर्षीय ली तियानी और चार अन्य आरोपियों को गत फरवरी में होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया है। अन्य आरोपियों को तीन से 12 साल की सजा सुनाई गई है।

By Edited By: Thu, 26 Sep 2013 05:21 PM (IST)
चीनी जनरल के दुष्कर्मी बेटे को दस साल की सजा

बीजिंग। चीन की एक अदालत ने चीनी सेना के एक जनरल के बेटे को दुष्कर्म के मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई है। 17 वर्षीय ली तियानी और चार अन्य आरोपियों को गत फरवरी में होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया है। अन्य आरोपियों को तीन से 12 साल की सजा सुनाई गई है।

पढ़ें: चीन में उसागी तूफान से 25 की मौत

पांचों आरोपियों को गत 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। ली तियानी के पिता ली शुआंगजियांग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अकेडमी ऑफ आ‌र्ट्स में संगीत विभाग के प्रमुख हैं। उनका पद सेना के जनरल के बराबर होता है। ली की मां मेंग गे भी सेना में जानी मानी गायिका हैं। इस फैसले को चीन में शीर्ष पदों पर तैनात अफसरों व कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों के बच्चों के लिए सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। ज्यादातर नागरिकों की शिकायत है कि बड़ी हस्तियों के बच्चे अपने मां-बाप के रसूख के चलते सजा से बच निकलते हैं। इन शिकायतों की पृष्ठभूमि में ली की सजा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं ली के वकील चेन शू ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। इससे पहले वर्ष 2011 में बीएमडब्ल्यू कार चला रहे ली तियानी ने दूसरी कार को टक्कर मार दी थी और कार में मौजूद युगल की पिटाई की थी। साथ ही धमकी दी थी कि वे पुलिस को बुलाने की हिमाकत न करें। उसे एक साल के लिए बाल सुधार गृह में रखा गया था। उसकी इस गलती के लिए उसके पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर