Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

19 वर्षीया मधु वल्ली बनीं मिस इंडिया यूएसए

भारतीय-अमेरिकियों के लिए यह ब्यूटी कांटेस्ट का यह 35वां साल है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में टेक्सास की रहने वाली सरिता पटनायक को मिसेज इंडिया यूएसए घोषित किया गया है।

By Mohit TanwarEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2016 02:10 AM (IST)
Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। संगीत की दुनिया में उभरती हुई कलाकार मधु वल्ली ने मिस इंडिया यूएसए (अमेरिका), 2016 का खिताब जीता है। आयोजकों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 19 वर्षीया मधु वर्जीनिया की रहने वाली हैं। वह जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में संगीत और कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं। मधु की इच्छा संगीत की दुनिया में अगला सबसे बड़ा स्टार बनने की है।

पढ़ें- जुकरबर्ग ने घर के लिए तैयार किया 'जारविस'

भारतीय-अमेरिकियों के लिए यह ब्यूटी कांटेस्ट का यह 35वां साल है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में टेक्सास की रहने वाली सरिता पटनायक को मिसेज इंडिया यूएसए घोषित किया गया है। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और दो बच्चों की मां हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ता बनकर महिलाओं के सशक्तीकरण की आवाज बनना चाहती हैं। न्यूयॉर्क निवासिनी रेहा मांजरेकर को मिस टीन यूएसए के खिताब से नवाजा गया है। रेहा बेघर बच्चों के लिए काम करना पसंद करती हैं। इस काम के लिए वह पिछले दो वर्षो में 50,000 से अधिक अमेरिकी डॉलर इकट्ठा कर चुकी हैं।

पढ़ें- इस एक्ट्रेस के हुस्न का कभी था हर तरफ जलवा..अब दिखती हैं ऐसी!