Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका में कृपाण रखने पर सिख गिरफ्तार

हरप्रीत सिंह खालसा ने नौ साल पहले सिख धर्म को अपनाया था। पहले उनका नाम जस्टिन स्मिथ था। धर्म बदलने के बाद वह अपने साथ कृपाण रखने लगे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Updated: Sun, 18 Jun 2017 06:58 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका में कृपाण रखने पर सिख गिरफ्तार

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में 33 वर्षीय सिख को कृपाण रखने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस शख्स को हथकड़ी लगा अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में इसकी जानकारी होने पर उन्हें छोड़ दिया गया कि कृपाण उनके धर्म का हिस्सा है।

बाल्टीमोर सन अखबार के अनुसार, हरप्रीत सिंह खालसा ने नौ साल पहले सिख धर्म को अपनाया था। पहले उनका नाम जस्टिन स्मिथ था। धर्म बदलने के बाद वह अपने साथ कृपाण रखने लगे। उन्हें पिछले हफ्ते मैरीलैंड के कैटोंसविले स्थित एक स्टोर के पास से गिरफ्तार किया गया। स्टोर के एक ग्राहक ने पुलिस को बुलाया था।

खालसा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कृपाण उनके धर्म का हिस्सा है। इसके बावजूद उन्हें हथकड़ी लगाकर ले जाया गया। बाल्टीमोर काउंटी की अधिकारी जेनिफर पीच के अनुसार खालसा को बिना किसी आरोप के बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों को सिख धर्म और उनकी परंपराओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अफगानी सैन्य मुख्यालय में आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत