Move to Jagran APP

590 किलो का दुनिया का सबसे मोटा शख्स आधा करना चाहता है अपना वजन

पहले ऑपरेशन में डॉक्टर उसके दो तिहाई से ज्यादा पेट को अलग कर देंगे। इसके बाद दूसरे ऑपरेशन में उसके पेट के शेष हिस्से को कुछ हद तक ब्लॉक कर दिया जाएगा।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Thu, 22 Dec 2016 07:10 PM (IST)
590 किलो का दुनिया का सबसे मोटा शख्स आधा करना चाहता है अपना वजन

जेलिस्को, एजेंसी। दुनिया के सबसे मोटे शख्स जुआन पेड्रो फ्रैन्को के डॉक्टरों ने बताया कि उसने अब 2017 में गैस्टि्रक बायपास सर्जरी करवाने का फैसला किया है। इससे वह अपने वजन 590 किलो को आधा कर लेगा।

डॉक्टर जोस कास्टानेडा क्रूज ने बुधवार बताया कि जुआन पेड्रो मधुमेह, उच्च रक्तचाप व फेफ़़डों में रकावट की पुरानी बीमारी से ग्रस्त है। स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को कम करने के लिए उसे अपना वजन बहुत ज्यादा कम करने की जरूरत है। ऐसे कम होगा वजन डॉक्टर ने बताया कि जुआन पेड्रो के दो ऑपरेशन होंगे।

पढ़ें- पिछले वर्ष चीन के कार्यस्थलों में 66,000 मौत : रिपोर्ट

ऐसा इसलिए किया जाना है, क्योंकि उनके शरीर पर ऐसा ऑपरेशन बहुत जटिल होगा। इसके बीच छह माह का अंतर रखा जाएगा। पहले ऑपरेशन में डॉक्टर उसके दो तिहाई से ज्यादा पेट को अलग कर देंगे। इसके बाद दूसरे ऑपरेशन में उसके पेट के शेष हिस्से को कुछ हद तक ब्लॉक कर दिया जाएगा। पेड्रो की आंतों का भी ऑपरेशन किया जाएगा।

आधी होगी कैंसर की आशंका

डॉ. कास्टानेडा चाहते हैं कि पहले छह महीने में वह कम से कम 59 किलो वजन कम कर ले। अगर वह इसे हासिल कर लेता है तो उसे मोटापे से संबंधित कैंसर होने का खतरा 52 फीसदी तक घट जाएगा। वैसे, 32 वषर्षीय जुआन की मेडिकल टीम को भी पहले ऑपरेशन के लगभग छह महीने बाद उसके शरीर का वजन आधा रह जाने की उम्मीद है।

पढ़ें- पाकिस्तान : 'एंजेल' गायक ताहिर शाह को मौत की धमकी, देश छोड़ा