Odisha News: आसमानी बिजली की चपेट में आए 4 लोगों की मौत; चार गंभीर रूप से घायल
राज्य में आज विभिन्न स्थानों पर वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मयूरभंज जिले के करंजिया थाना अंतर्गत कुइलीपाल गांव में वज्रपात गिरने से खुदुरा नायक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी बेटी की मौत हो गई है। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य में आज विभिन्न स्थानों पर वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मयूरभंज जिले के करंजिया थाना अंतर्गत कुइलीपाल गांव में वज्रपात गिरने से खुदुरा नायक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
ढेंकानाल जिले में कामाख्यानगर के बाघुआ गांव में वज्रपात गिरने से एक फाइनेंस कर्मचारी की मौत हो गई और दो महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नुआपड़ा जिले के खड़ियाल के किरिकिता गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नयागढ़ जिले के खंडपड़ा गौड़पटना गांव में वज्रपात गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसी तरह गनिया थाना क्षेत्र के केंदूपल्ली गांव में वज्रपात गिरने से चार कमरों का मकान जलकर खाक हो गया।