Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: पुरी संसदीय सीट पर BJP और BJD ने उतारे उम्मीदवार; Congress के प्रत्याशी का है इंतजार

पुरी लोकसभा सीट ओडिशा की हाईप्रोफाइल सीट में से एक है और यहां से भाजपा के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र चुनावी मैदान में हैं तो वहीं बीजू जनता दल से पूर्व आईपीएस अरूप पटनायक उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने इस सीट से अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बार पुरी के लोगों को सांसद के रूप में नया चेहरा देखने को मिलेगा।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Fri, 29 Mar 2024 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:40 PM (IST)
पुरी संसदीय सीट पर BJP और BJD ने उतारे उम्मीदवार (फाइल फोटो)

लक्ष्मी पटनायक, पुरी। Puri Lok Sabha Seat Candidates: ओडिशा की हाईप्रोफाइल सीट में से एक पुरी लोकसभा की भी सीट है।यहां से भाजपा के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र चुनावी मैदान में हैं तो वहीं बीजू जनता दल से पूर्व आईपीएस अरूप पटनायक राजनीति में अपनी किश्मत आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जीत किसी भी पार्टी की हो, इस बार पुरी के लोगों को संसद के रूप में नया चेहरा मिलेगा। ओडिशा की अन्य लोकसभा सीट की तरह पुरी लोकसभा के अंतर्गत भी सात विधानसभा आती है। इन सात विधानसभा में बालीपाटना, पिपिली, सत्यवादी, पुरी, ब्रह्मगिरी, चिलिका एवं रणपुर विधानसभा सीट शामिल है।

1999 से बीजद जीत रही पुरी लोकसभा सीट 

पुरी लोकसभा सीट 1999 से बीजद के पास है। 1999 एवं 2004 में बीजद से ब्रजकिशोर त्रिपाठी बीजद से सांसद निर्वाचित हुए थे। वहीं 2009 से अब तक बीजद से पिनाकी मिश्र पुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

2019 लोकसभा के चुनाव में बीजद के पिनाकी मिश्र को भाजपा के संबित पात्रा से कड़ी टक्कर मिली थी और मात्र 11714 वोट से बीजद को जीत मिली थी। हालांकि बीजद ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है।सांसद पिनाकी मिश्र की जगह पार्टी ने इस बार अरूप पटनायक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस बार आम चुनाव में इतने मतदाता करेंगे मतदान

जानकारी के मुताबिक पुरी जिले में 2019 के आम चुनावों की तुलना में 2024 के आम चुनावों में 51,399 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

2019 में वोटरों की कुल संख्या 13,54,255 थी जबकि 2024 के चुनाव में वोटरों की संख्या 14,05,654 हो गई है। 2019 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 704241 थी, जो 2024 में 722096 हो गई है यानी 17855 पुरुष मतदाता बढ़े हैं।

मतदाताओं में अतंर

इसी तरह 2019 में महिला मतदाताओं की संख्या 649954 थी जबकि 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या 6834474 हो गई है यानी 2024 में 33520 महिला मतदाताओं बढ़ी हैं। दूसरी ओर, अन्य मतदाताओं की संख्या 2019 के चुनाव में 60 थी जबकि 2024 यह बढ़कर 84 हो गई है।विकलांग मतदाता की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

2019 में विकलांग मतदाता 10116 थे जबकि 2024 में यह बढ़कर 18244 हो गई है। उसी तरह 18-19 वर्ष के आयु वर्ग में युवा मतदाताओं की संख्या 2019 में 21,450 थी जबकि 2024 में 28,015 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 41094 है जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के 577 मतदाता हैं। ये मतदाता जिले के 1598 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पिछले तीन लोकसभा के चुनाव परिणाम

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम

वर्तमान सांसद:-

पिनाकी मिश्र (बीजद) कुल मिले वोट 538321, प्रतिशत 47.40, मतदान में गिरावट 2.93 प्रतिशत।

पराजित उम्मीदवार:-

डा.संबित पात्र (भाजपा), कुल मिले वोट 526607, प्रतिशत 46.37, बढ़ोत्तरी 25.61 प्रतिशत

सत्य प्रकाश नायक (कांग्रेस), कुल मिले वोट 44734, प्रतिशत 3.94, गिरावट 21.06 प्रतिशत

जीत हार का अंतर 11714 वोट

कुल पोलिंग वोट 11,36,124 यानी 72.72 प्रतिशत।

2014 के चुनाव परिणाम

पिनाकी मिश्र (बीजद), वोट 523161, प्रतिशत 50.33

सुचरिता महांति (कांग्रेस), वोट 259800, प्रतिशत 25

अशोक साहू (भाजपा), वोट 215763, प्रतिशत 20.76

जीत हार का अंतर 263361

2009 पुरी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम

पिनाकी मिश्र (बीजद) वोट 436961, प्रतिशत 47.98

देवेंद्र नाथ मानसिंह (कांग्रेस) वोट 225656, प्रतिशत 24.78

ब्रजकिशोर त्रिपाठी (भाजपा) वोट 209287, प्रतिशथ 22.98

ये भी पढ़ें- 

Odisha News: SUCI Communist पार्टी ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, इन मुद्दों के लेकर उतरेगी चुनावी मैदान में

Odisha Assembly Election 2024: टिकट देने में BJD नंबर 1, विधानसभा की 72 सीटों पर चुनाव मैदान में उतारे उम्मीदवार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.