Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Politics: 'नवीन पटनायक को बना लिया गया बंदी', ओडिशा CM को लेकर ये क्या बोल गए BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने बिना नाम लिए वी.के. पांडियन पर जमकर निशाना साधा है। आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन पटनायक को बंदी बना लिया गया है और कठपुतली की तरह उपयोग किया जा कर रहा है। पहले की तरह अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नहीं नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के फेक वीडियो बनाए जा रहे हैं।

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 13 May 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
'नवीन पटनायक को बना लिया गया बंदी', ओडिशा CM को लेकर ये क्या बोल गए BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने पत्रकार सम्मेलन में बिना नाम लिए वी.के. पांडियन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बंदी बनाकर रखा गया है।उन्हें कठपुतली की तरह अन्य कोई नियंत्रित कर रहा है। मुख्यमंत्री अब जहां भी नजर आते हैं, वहां उनके पास एक ही व्यक्ति नजर आता है, जिसके वह कब्जे में हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा ने प्रदेश की जनता से अपील की कि मुख्यमंत्री को कैद से बचाया जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति मतदान के जरिए मुख्यमंत्री चुना गया है, उसे बंदी बना लिया गया है। एक कठपुतली की तरह, वह किसी और द्वारा नियंत्रित किया जाता है। जहां भी मुख्यमंत्री नजर आते हैं, उनसे जुड़े लोग ही नजर आते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं बीजूबाबू परिवार का मेरे परिवार के साथ संबंध है, इस घटना से मैं बहुत आहत हूं।

2018 से पहले मुख्यमंत्री कैसे दिखते थे- बैजयंत पंडा

उन्होंने कहा कि कोई भी देख सकता है कि 2018 से पहले मुख्यमंत्री कैसे दिखते थे और अब वह कैसे दिखते हैं।मुख्यमंत्री पर इसी व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से राज्य में ओड़िया अस्मिता और परंपराओं पर बार-बार हमला किया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ के आभूषणों की चाभी गुम कर ओडिया अस्मिता को चोट पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हाल ही में संबंधित व्यक्ति ने ओडिया भाषा बनाम संस्कृत भाषा की तुलना कर अपनी गैर-ओडिया सोच को साबित किया।

पंडा ने आगे आरोप लगाया कि अब जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें से अधिकांश मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नहीं हैं। ऐसा लगता है कि नवीन की तस्वीर में कोई और एआई तकनीक का इस्तेमाल कर डीप फेक वीडियो बनाकर कह रहा है। मंच पर नवीन का भाषण और वीडियो में भाषण को आसानी से देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री के वास्तविक वीडियो और डीप-फेक वीडियो में बहुत अंतर है। इस तरह के वीडियो माइक्रोफोन रखने वाले व्यक्ति द्वारा बनाए गए हो सकते हैं, जो कब्जे में है।

मुख्यमंत्री को कैद से मुक्त कर सच्चाई सामने लाने की जरूरत- पंडा

पंडा ने यह भी कहा कि यह मीडिया का कर्तव्य है कि वह मुख्यमंत्री से यह सब पूछे। आखिर वह सही में वीडियो बना रहे हैं या नहीं। यह चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री की ऐसी स्थिति ने लाखों ओड़ियाओं को दुखी कर दिया है।उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पीड़ा महसूस की है। मुख्यमंत्री को कैद से मुक्त कर सच्चाई को सबके सामने लाने की आवश्यकता है।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पंडा ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री को उनके फर्जी वीडियो के बारे में पता है या नहीं? जो शख्स उन्हें अपने कब्जे में रखा है, वह मुख्यमंत्री की छवि और आवाज के साथ फेक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में छोड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंच पर या हेलीकॉप्टर में घुमते समय जो वीडियो एवं डीप फेक वीडियो में आकाश-पाताल का फर्क है। यकीनन इस डीप फेक वीडियो की जांच की जा रही है। तकनीकी रिपोर्ट आने पर जो भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

Odisha News: केंद्रापड़ा सांसद की और बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश, अब क्या होगा अगला कदम?

Odisha Election 2024 : दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में EVM मशीनों में गड़बड़ी, आला अधिकारी भी घंटों करते रहे इंतजार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर