Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: ओडिशा को मिलेगी नये हवाई मार्ग की सौगात, 29 से भुनवेश्वर-गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान

ओडिशा से जल्द ही उत्तर-पूर्व राज्य हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। क्योंकि भुवनेश्वर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सप्ताह में सातों दिन इंडिगो विमान सेवा मुहैया कराएगी। यह सेवा शुरू हो जाने के बाद यात्री मात्र डेढ़ घंटे में भुवनेश्वर से गुवाहाटी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा जम्मू चंडीगढ़ और सूरत के लिए भी जल्द ही सीधी उड़ान सेवा होगी।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Wed, 18 Oct 2023 02:35 AM (IST)
Hero Image
उत्तर-पूर्व हवाई मार्ग पर इंडिगो देगी विमान यात्रा की सेवा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा से जल्द ही उत्तर-पूर्व राज्य हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। क्योंकि भुवनेश्वर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सप्ताह में सातों दिन इंडिगो विमान सेवा मुहैया कराएगी। यह सेवा शुरू हो जाने के बाद यात्री मात्र डेढ़ घंटे में भुवनेश्वर से गुवाहाटी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा, जम्मू, चंडीगढ़ और सूरत के लिए भी जल्द ही सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की सम्भावना जतायी जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की मांग को देखने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी इस पर निर्णय लेंगे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योजना बना रहे हैं। इससे पहले ओडिशा से 20 डेस्टिनेशन को जोड़ा जा चुका है। प्रतिदिन 13,000 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की। यात्रियों का कहना है कि समय की बचत होने से काम आसान हो जाएगा।