Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha: क्‍या ओडिशा में चक्रवाती तूफान देने जा रहा है दस्‍तक? खतरे को भांपते हुए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ओडिशा में मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले समय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र का क्षेत्र बन रहा है। मूसलाधार वर्षा को लेकर राज्य के 10 जिलों के लिए एक से दो अक्टूबर की सुबह तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 29 Sep 2023 10:48 AM (IST)
Hero Image
ओडिशा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र का आज कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह अनुमान जताया है।

ଉତ୍ତର-ପୂର୍ବ ପାର୍ଶ୍ଵବର୍ତ୍ତୀ ପୂର୍ବ କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ବଙ୍ଗୋପସାଗର ଅଞ୍ଚଳରେ ସୃଷ୍ଟି ହେଲା #ଲଘୁଚାପ | ଆଗାମୀ ୪୮ ଘଣ୍ଟା ମଧ୍ୟରେ ଆହୁରି ଘନୀଭୂତ ହୋଇ ସ୍ପଷ୍ଟଚିହ୍ନିତ ଲଘୁଚାପ ରେ ପରିଣତ ହୋଇ ଉତ୍ତର ଓଡିଶା-ପଶ୍ଚିମବଙ୍ଗ ଉପକୂଳ ମୁହାଁ ହେବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି | pic.twitter.com/b9j578sW51— Meteorological Centre, Bhubaneswar (@mcbbsr) September 29, 2023

भारी बारिश को देखते हुए जारी अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आज कम दबाव में बदल सकता है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

संभावित बारिश की स्थिति को देखते हुए राज्य के 10 जिलों के लिए एक से दो अक्टूबर की सुबह तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले हैं बलांगीर, सोनपुर, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, देवगढ़, सुंदरगढ़, अनुगुल, केंदुझर और मयूरभंज

यह भी पढ़ें: संबलपुर: पिस्तौल की नोंक पर बदमाशों ने लूटा तीन लाख का चेन, दुकान बंद कर लौट रहे थे घर, तभी हुई छिनतई

मौसम विभाग ने पहले से लगाया था अनुमान

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आईएमडी के डीजी ने जानकारी दी थी कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे एक अवसाद में बदल जाएगा। बाद में उन्होंने कहा कि इसके गहरे अवसाद में बदलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ढाई साल की बच्ची को लेकर पिता ने नदी में लगाई छलांग, एक महीने पहले पत्‍नी ने किया था सुसाइड, तलाश जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर