Move to Jagran APP

दो दिवसीय प्रवास पर ओडिशा आ रहे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, साहित्‍य समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन राव भागत दो दिवसीय प्रवास पर ओडिशा आ रहे हैं। वह इस दौरान अखिल भारतीय साहित्य परिषद की तरफ से आयोजित साहित्य समारोह में भाग लेंगे। इसमें न सिर्फ ओडिशा बल्कि देश भर से 250 विद्वान साहित्यकार भाग ले रहे हैं। इनमें से 18 भाषाओं के प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Thu, 14 Dec 2023 04:17 PM (IST)
Hero Image
दो दिवसीय प्रवास पर ओडिशा आ रहे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन राव भागत दो दिवसीय प्रवास पर ओडिशा आ रहे हैं। आरएसएस प्रमुख अखिल भारतीय साहित्य परिषद की तरफ से आयोजित साहित्य समारोह में भाग लेंगे।

इस समारोह में न सिर्फ ओडिशा बल्कि देश भर से 250 विद्वान साहित्यकार भाग ले रहे हैं। इनमें से 18 भाषाओं के प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यक्रम संयोजक प्रकाश बेताला ने दैनिक जागरण से बात करते हुए दी है।

विभिन्न भाषाओं के 18 विशिष्ट साहित्‍यकार किए जाएंगे सम्‍मानित

प्रकाश बेताला ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन राव भागवत 19 दिसम्बर की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। 20 दिसम्बर को भुवनेश्वर सोआ अडिटोरम में अखिल भारतीय साहित्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें आरसएस प्रमुख मार्ग दर्शन हमें मिलेगा।

इस समारोह में देश भर के जाने माने 250 साहित्यकार के अलावा भुवनेश्वर, कटक, खुर्दा आदि जगहों के कुछ विशिष्ट लोग भी भाग लेंगे।

20 दिसम्बर को समारोह पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न भाषाओं के 18 विशिष्ट साहित्यकारों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

साहित्‍यकार करेंगे विभिन्‍न विषयों पर मंथन

समारोह के बाद सरसंघ चालक पुन: वापस लौट जाएंगे। प्रकाश बेताला ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद का तीन दिवसीय कार्यक्रम इस बार भुवनेश्वर में रखा गया है।

दो दिन 19 एवं 21 दिसम्बर को यह कार्यक्रम भुवनेश्वर तेरापंथ भवन में चलेगा। इस समारोह में देश भर से भाग लेने वाले 250 साहित्यकार देश, समाज ए​वं साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे। समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: Odisha News: आखिर कब सरकार देगी हमें अपना हक? भूमि मुआवजे की मांग को लेकर रेंगाली बांध पर 'जल सत्याग्रह' 12 दिनों से जारी

यह भी पढ़ें: बोरवेल में फंसी नवजात बच्‍ची की पहली तस्‍वीर आई सामने, देखकर पसीज जाएगा कलेजा; शरीर पर हैं कई जगह जख्‍म

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।