Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Rain Alert: बेंगलुरु के बाद ओडिशा में भी भारी से भारी बारिश की चेतावनी,16 जिलों में अलर्ट

Odisha Rain Alert ओडिशा में में बुधवार से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर सात जिलों में पीली चेतावनी जारी की है। 9 सितंबर को भारी से भारी बारिश होने की पूरी आशंका है।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 10:11 AM (IST)
Hero Image
Odisha Rain Alert: 8 सितम्बर को 9 जिलों और 9 सितम्बर को 16 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Odisha Weather News Today: ओडिशा में बुधवार से मूसलाधार वर्षा होगी। कल पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनेगा। अगले 48 घंटों में यह लो प्रेशर में तब्दील हो जाएगा। नतीजतन, कल से वर्षा शुरू हो जाएगी। इसके लिए 7 जिलों को पीली चेतावनी जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने मालकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, कालाहांडी, केन्दुझर और मयूरभंज को चेतावनी जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 8 सितम्बर को 9 जिलों और 9 सितम्बर को 16 जिलों के लिए भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर 9 सितम्बर को प्रदेश में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना मौसम विभाग की तरफ से जतायी गई है।

दो सप्‍ताह तक जारी रहेगी बारिश 

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। नतीजतन मौसम केंद्र ने छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से समेत छत्तीसगढ़ में 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

कम दबाव के संघनित होने के बाद गहरे दबाव में तब्दील होने की अधिक संभावना है। वहीं 9 से 15 तारीख के बीच एक और निम्न दबाव की संभावना के चलते लगातार दो सप्ताह में प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट 

वहीं मंगलवार यानी आज भी विभिन्न जिलों में बज्रपात के साथ वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है। इन जिलों में पुरी, खुर्दा, नयागड़, गंजाम, गजपति, कटक, जगतसिंहपुर, मालकानगिरी, कोरापुट,

रायगड़ा, नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बौद्ध, अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर, मयूरभंज, केन्दुझर आदि जिलों में बज्रपात गिरने की साथ ही वर्षा होने की जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई।

कंधमाल, गंजाम, गजपति, मालकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा एवं नवरंगपुर आदि जिले में भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार से इन जिलों वर्षा की मात्रा बढ़ेगी।

बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात

गौरतलब है कि बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से लगातार भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां के बहुत से इलाके पूरी तरह से जलमग्‍न हो चुके हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नावों का प्रयोग किया जा रहा है।

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड, बेलंदूर, सरजापुरा रोड, आउटर रिंग रोड और बीईएमएल लेआउट सबसे अधिक प्रभावित हैं। ज्ञात हो क‍ि 30 अगस्‍त को भी यहां भारी बारिश के कारण ऐसी ही स्थिति थी।

यह भी पढें :

चाय पीते-पिलाते समय भी ध्‍यान रखें ये बात, इसका भी है शनि से गहरा नाता

जानलेवा कैंसर से बच सकते हैं 80 प्रतिशत मरीज, सतर्क रहने की है जरूरत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें