Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका! दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024 ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होना है। दोनों चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। चार जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में चुनाव से पहले ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल से वरिष्ठ नेता ने पूर्ण चंद्र राउत ने इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Rajesh Sahu Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 18 Mar 2024 05:50 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका! दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, राजगांगपुर। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत ने बीजद छोड़ आज भाजपा का दामन थामा। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उन्होंने भुवनेश्वर पार्टी कार्यालय में आज हुए मिश्रण पर्व में सांसद जुएल ओराम की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सासंद जुएल ओराम ने पूर्ण चंद्र राउत को उत्तरीय एवं भाजपा की टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले बीजद नेता पूर्ण चंद्र

इस अवसर पर जुएल ओराम ने कहा कि पूर्ण चंद्र राउत के भाजपा परिवार में आने से राजगांगपुर भाजपा पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्ण चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। देश में प्रधानमंत्री मोदी कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं।

राउत ने आगे यह भी कहा कि राजगांगपुर भाजपा नगर मंडल को मजबूती देने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के संगठन को और ज्यादा मजबूती देने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में कितने फेज और किस सीट पर कब होगा चुनाव, यहां मिलेगी हर जानकारी

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले नवीन पटनायक को बड़ा झटका! BJD के कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी