Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhubaneswar Lok Sabha Chunav Result: ओडिशा की राजधानी में बीजेपी BJD पर पड़ी भारी, नतीजों का रहा बेसब्री से इंतजार

Bhubaneswar Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही देश में सातों चरणों की वोटिंग 01 जून को संपन्न हुई। आज इस सीट पर मतदान के परिणाम जारी हो चुके हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर लोकसभा सीट काफी अहम मानी जा रही है। इस सीट से 12 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

By Shoyeb Ahmed Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:42 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा की राजधानी में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Bhubaneswar Lok Sabha Election Result 2024 इस लोकसभा सीट पर भाजपा की आपराजिता सारंगी को 512519 वोट के साथ विजयी प्राप्त हुई है। वहीं, बीजद के मन्मथ कुमार राउत्रे को 477367 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। 

इनके अलावा कांग्रेस के सैयद यशीर नवाज को 66362 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। सीपीआई (एम) सुरेश चंद्र पैनीग्राफी 4148 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

इस सीट से भाजपा की अपराजिता सारंगी, बीजद के मन्मथ कुमार राउत्रे और कांग्रेस के सैयद यशीर नवाज सहित कुल 12 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई।

पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की अपराजिता सारंगी ने जीत हासिल की थी। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के अरूप मोहन पटनायक थे। इस सीट के चुनावी नतीजों पर कल सबकी निगाहें टिकी होंगी। 

ये लड़ल रहे हैं चुनाव

अपराजिता सारंगी- भारतीय जनता पार्टी

मन्मथ कुमार राउत्रे- बीजू जनता दल

सैयद यशीर नवाज- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

सुरेश चंद्र पानीग्रही- कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट)

नताबर महाराणा- भारतीय विकास परिषद

प्रदीप कुमार साहू- कलिंगा सेना

शांतिलता राउत- सुप्रीम जीरो पार्टी ऑफ भारत

संगीता पटनायक- ओडिशा जनता पार्टी

किशोर कुमार सुतार- निर्दलीय

संतोष कुमार मिश्रा- निर्दलीय

सुधांशु शेखर दास- निर्दलीय

हुलास सेनापति- निर्दलीय

साल 1957 से 2019 तक के सांसद

अपराजिता सारंगी- भाजपा (2019)

प्रसन्ना कुमार पटसानी-बीजद (2009)

प्रसन्ना कुमार पटसानी-बीजद (2009)

प्रसन्ना कुमार पटसानी-बीजद (2004)

प्रसन्ना कुमार पटसानी-बीजद (1999)

प्रसन्ना कुमार पटसानी-बीजद (1998)

सौम्य रंजन पटनायक-कांग्रेस (1996)

शिवजी पटनायक- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी (1991)

शिवजी पटनायक- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी (1989)

चिंतामणि पाणिग्रही- कांग्रेस (1984)

चिंतामणि पाणिग्रही- कांग्रेस (1980)

सिवाजी पटनायक- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी (1977)

चिंतामणि पाणिग्रही- कांग्रेस (1971)

चिंतामणि पाणिग्रही- कांग्रेस (1967)

राजा पूर्ण चंद्र देव भंज- कांग्रेस (1962)

नरसिंहा चरण सामन्तसिंहार- कांग्रेस (1957)

भुवनेश्वर सीट का इतिहास

ओडिशा की राजधानी और लोकसभा सीट भुवनेश्वर पर साल 1957 में कांग्रेस के नरसिंहा चरण सामन्तसिंहार ने चुनाव लड़ा था। इस सीट पर साल 1962 में कांग्रेस के ही राजा पूर्ण चंद्र देव भंज ने जीत हासिल की थी।

अब तक इस सीट पर चार बार बीजद के प्रसन्ना कुमार पटसानी और कांग्रेस के चिंतामणि पाणिग्रही भी चार बार जीत दर्ज करा चुके हैं। पिछली बार के साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और बीजद के बीच 23839 वोटों का अतंर था।

ये भी पढ़ें-

Kendrapara Lok Sabha Chunav Result: किसके सिर सजेगा केंद्रपाड़ा का ताज? शह मात के खेल में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Nabrangpur Lok Sabha Chunav Result 2024 : ओडिशा के नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और BJD में कांटे की टक्‍कर, कौन मारेगा बाजी?