Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पद्मपुर उप चुनाव: बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने जारी किए अपने स्टार प्रचारकों की सूची

Padmapur by-Poll तीनों ही राजनीतिक दल बीजद भाजपा कांग्रेस ने उप चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।बीजद की ओर से 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में खुद बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के (CM Naveen Patnaik) साथ 10 अन्‍य मंत्री भी शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapUpdated: Sat, 19 Nov 2022 02:50 PM (IST)
Hero Image
Padmapur by-Poll: बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। बरगढ़ जिले में मौजूद पद्मपुर विधानसभा सीट पर हो रहा उप चुनाव आम चुनाव से पहले का सेमीफाइन माना जा रहा है। ऐसे में इस उप चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तीनों ही राजनीतिक दल बीजद (BJD), भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार शुरू गया है। इसके साथ बीजद एवं भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

बीजद की सूची में सीएम नवीन पटनायक समेत 10 अन्‍य मंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक बीजू जनता दल की तरफ से 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में खुद बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के साथ ही 10 मंत्री शामिल हैं। इसमें बीजद के वरिष्ठ नेता प्रसन्न आचार्य, देवी प्रसाद मिश्र, रणेंद्र प्रताप स्वाई, प्रताप केशरी देव, अतनु सब्यसाची नायक, निरंजन पुजारी, नव किशोर दास, समीर रंजन

दास, टुकुनी साहू, रीता साहू, संगठक सचिव प्रणव प्रकाश दास बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा के लिए चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे। इसके अलावा अभिनेता अरिंदम राय, कुना त्रिपाठी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम भी बीजद के 40 सदस्यीय स्टार प्रचारक की सूची में है।

भाजपा की सूची में चार केन्‍द्रीय मंत्री

वहीं भारतीय जनता पार्टी के 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में चार केन्द्रीय मंत्री शामिल हैं। इसमें केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के साथ केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav), केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) , केन्द्र मंत्री विशेश्वर टुडु, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष समीर महांती,

जय नारायण मिश्र, बैजयंत पंडा, सुनील बंसल, डा.पुरन्देश्वरी, पूर्व केन्द्र मंत्री प्रताप षंडगी, सांसद सुरेश पुजारी, सांसद बसंत पंडा, सांसद अपराजिता षडंगी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्र, निदेश गंगदेव, मोहन कुमार माझी, मानस कुमार महांती, गोलक प्रसाद महापात्र, नित्यानंद गौड, शंकर ओराम, कुसुम टेटे, सुरमा पाढ़ी आदि 40 नाम भाजपा की स्टार प्रचार सूची में सामिल किया गया है।

कांग्रेस की सूची में 30 स्‍टार प्रचारक

वहीं कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूजी जारी की है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ए.चीला कुमार, जी.रूद्र राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्र, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक, जयदेव जेना, प्रसाद हरिचन्दन, चिरंजीव विश्वाल, सप्तगिरी शंकर उलाका, राम चन्द्र खुंटिया, सुशीला तिरिया, शरत राउत, सुरेश कुमार राउतराय, संतोष सिंह सलुजा आदि कुल 30 कांग्रेस के नेताओं को स्टार प्रचार सूची में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -

Mumbai: कार्नैक ब्रिज को तोड़ने के लिए रेलवे ने लगाया 27 घंटे का मेगा ब्‍लाक, 37 लाख यात्री होंगे प्रभावित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें