Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha: बीजेडी नेता पांडियन का BJP पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव के बाद भाजपा की BJD को तोड़ने की योजना

बीजद के बड़े नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले वीके पांडियन ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि चुनाव के बाद बीजू जनता दल को तोड़ने के इरादे से अपनी सीटें बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रही है। पांडियन ने कहा कि बीजद शानदार ढंग से चुनाव जीतेगी।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 09 May 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
बीजेडी नेता पांडियन बोले- चुनाव के बाद भाजपा की बीजेडी को तोड़ने की योजना

पीटीआई, भुवनेश्वर। बीजद के बड़े नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले वीके पांडियन ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि चुनाव के बाद बीजू जनता दल को तोड़ने के इरादे से अपनी सीटें बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद भाजपा ओडिशा में भी यही रणनीति अपनाना चाहती है।

वीके पांडियन ने कही ये बात

नौकरशाह से नेता बने वीके पांडियन ने बुधवार को गंजम जिले के गोपालपुर में पत्रकारों के एक समूह से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का 2014 में 120 विधानसभा सीटें हासिल करने का नारा था लेकिन वह असफल रहे। मैं 2019 के लिए उनके लक्ष्य को नहीं जानता। लेकिन, 2024 के लिए, वे 50/60 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव के बाद उनका बीजेडी को तोड़ने का लक्ष्य है।

भाजपा की योजना सफल नहीं होगी- पांडियन

उन्होंने कहा कि भाजपा की योजना सफल नहीं होगी। आगे बोले कि राष्ट्रीय स्तर से कई लोग राज्य में प्रचार करने आ रहे हैं लेकिन ओडिशा के लोगों को उन पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू (सीएम नवीन पटनायक) लोगों का भरोसा हैं।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं बीजेडी के आरोपों पर भाजपा नेता समीर मोहंती ने कहा भारतीय जनता पार्टी को बीजेडी को तोड़ने की जरूरत नहीं है। यह अपने आप टूट जायेगी। मोहंती ने कहा कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है।