Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोज बदलता था 'नौकरी', देश की कई महिलाओं को दिया झांसा; अश्लील VIDEO बनाने पर CID से लेकर क्राइम ब्रांच तक हड़कंप

अधेड़ उम्र की महिलाओं को दूसरी शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर को सीआईडी और क्राइम ब्रांच ने मिलकर दबोच लिया है। वह अब तक देश के कई राज्यों की महिलाओं को अपना निशाना बना चुका है। इतना ही नहीं ठग भरोसे में लेकर महिलाओं की अश्लील तस्वीर और वीडियो भी निकाल लेता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करता था।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 16 Sep 2024 12:06 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। फोटो- सांकेतिक

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।  कई राज्यों में महिलाओं का शोषण करने, उनके अंतरंग पलों को कैद करने के आरोप में ओडिशा क्राइम ब्रांच ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ज्यादातर मध्यम आयु वर्ग की कई महिलाओं को निशाना बनाया, जो दूसरी शादी की तलाश में थीं।

आरोपी पीड़ितों का यौन शोषण करने के अलावा उनसे पैसे भी वसूलता था। ओडिशा सीआईडी और क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम यूनिट ने देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में ऐसे ही एक ठग को गिरफ्तार किया है।

वैवाहिक वेबसाइट पर बनाया था प्रोफाइल

आरोपी की पहचान अनुगुल जिले के छेंदीपदा के बिरंची नारायण नाथ के रूप में हुई है। आरोपी ने ज्यादातर मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को निशाना बनाया, जो दूसरी शादी की तलाश में थीं। आरोपी पीड़ितों का यौन शोषण करने के अलावा उनसे पैसे भी वसूलता था।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर "दूसरी शादी" टैगलाइन के तहत एक प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी खुद को रेलवे कर्मचारी, आयकर निरीक्षक या सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में एक अधिकारी आदि बताता था।

आरोपी ज्यादातर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था जो अविवाहित, पति से अलग हो चुकीं, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं थीं। आरोपी पहले वेबसाइट, फोन पर बातचीत और घर के दौरे के माध्यम से शादी के अनुरोध भेजकर पीड़ितों से संपर्क करता था।

महिलाओं से करता था बड़ा-बड़ा वादा

वह पीड़ितों को उनके बच्चों के लिए आजीवन सहयोग और साथ देने का वादा करके उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित करता था। विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी उनसे मंदिरों में शादी करता था और बाद में उनके साथ उनके ही घर पर रहता था लेकिन उनमें से किसी को भी अपने घर नहीं ले जाता था।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह गुप्त रूप से उनके साथ अंतरंग क्षणों को कैद करता था और वीडियो कॉल के माध्यम से कई पीड़ितों की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी लेता था।

इन वीडियो के आधार पर, आरोपी पीड़ितों को उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान के रूप में पैसे वसूलता था।

कटक की एक महिला, जिसने 2022 में एक सड़क दुर्घटना में अपने पति को खो दिया था, ने सीआईडी-अपराध

शाखा की साइबर अपराध इकाई में इस संदर्भ में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसने दोबारा शादी

करने का फैसला किया। 2023 में उसने मैट्रिमोनियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें आरोपी की कई फर्जी प्रोफाइल थीं।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित को तालचेर के खमार से प्रभाकर श्रीवास्तव से एक अनुरोध मिला। उसने खुद को विशाखापटनम में रेलवे में टीटीआई होने का दावा किया।

7 अक्टूबर, 2023 को, प्रभाकर ने पीड़िता के घर का गया और शादी के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। जब पीड़िता के परिवार ने निर्णय लेने के लिए कुछ समय मांगा, तो उसने उसे बार-बार फोन करना शुरू कर दिया और उसे भावनात्मक रूप से फंसा लिया।

वीडियो कॉल के दौरान, उसने गुप्त रूप से उसके नग्न वीडियो बना लिए। बाद में वह उसे ओडिशा के बाहर भी यात्राओं पर ले गया। उन वीडियो का उपयोग करके उसने उसे कई स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

वह उसके साथ उसके घर में पांच महीने तक रहा और उसका यौन और आर्थिक शोषण करता रहा।जब भी उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की।

अपमान के डर से महिला ने दुर्व्यवहार सहा

पीड़िता ने अपने निजी वीडियो सार्वजनिक होने की धमकी के कारण सार्वजनिक अपमान के डर से यह दुर्व्यवहार सहा। उसने उससे लगभग 5 लाख रुपये और 32 ग्राम सोना निकाला। पुलिस ने एक बयान में यह बात कही है।

जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी के खिलाफ बरहमपुर सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें  भुवनेश्वर के साथ अनुगुल टाउन पुलिस स्टेशन और जारपड़ा, बालेश्वर सदर पुलिस स्टेशन, राउरकेला, ढेंकानाल, नयापल्ली पुलिस थाना और बालीपटना पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

आरोपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी इसी तरह के मामलों में शामिल है।

यह भी पढ़ें-

पटना से गया आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोज चलेगी पैसेंजर ट्रेन; देखें टाइम-टेबल

पति ने पत्नी को हथौड़े से पीटकर की हत्‍या, डायल 112 पर दी सूचना, बोला- साहब किसी और से करती थी बात इसलिए...

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर