Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लाइफ टाइम सेवा सम्मान के साथ ओडिशा लौटे सीएम पटनायक, स्‍वागत में उमड़ा लोगों का हुजूम

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) अपना पांच दिवसीय दौरा खत्‍म कर भुवनेश्‍वर पहुंच गए हैं। बीजद की ओर से एयरपोर्ट पर ही उनका भ्‍व्‍य स्‍वागत किया गया। दिल्‍ली में उन्‍हें लाइफ टाइम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 11:52 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पांच दिवसीय दिल्ली दौरा खत्म कर भुवनेश्वर लौट आए

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) पांच दिवसीय दिल्ली दौरा खत्म कर आज भुवनेश्वर लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान ओडिशा में होने वाले निवेशक सम्मेलन के लिए वहां कई उद्योगपतियों से मिले और उन्हें सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री को लाइफ टाइम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। ऐसे में नवीन पटनायक के भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत सम्मान बीजू जनता दल की तरफ से किया गया। राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले नवीन पटनायक तथा बीजू जनता दल का शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं।

स्‍वागत में घंटों खड़े रहे लोग 

जानकारी के मुताबिक बीजू पटनायक एयरपोर्ट से लेकर नवीन निवास तक स्वागत में लोग घंटों तक खड़े रहे। पारंपरिक नृत्य गीत से साथ बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता झूमते नजर आए। स्वागत समारोह में बीजद के प्रदेश भर से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं नेता भाग लिए।

नवीन स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गई थी। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दो सड़कों में से एक सड़क आम जनता के लिए खुली रहीं जबकि अन्य एक सड़क बीजद नेता एवं कार्यकर्ताओं से भरी थी।

डीसीपी प्रतीक सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी 50 पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। इसमें 8 अतिरिक्त डीसीपी, 16 एसीपी, 25 आईआईसी, 90 एसआई सहित 40 प्लाटून पुलिस बल पूरे शहर की निगरानी लगी रही।

'आजीवन साधना सम्मान' से किया सम्मानित

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कैपिटल फाउंडेशन सोसायटी की ओर से 'आजीवन साधना सम्मान' से सम्मानित किया गया है। श्री पटनायक को सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी रमण ने उक्त सम्मान से नवीन को सम्मानित किए।

इसके बाद नवीन पटनायक आज दिल्ली से वापस भुवनेश्वर लौटे हैं। राजधानी में नवीन को स्वागत करने के लिए बीजू जनता दल की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई थी। पूरे प्रदेश से बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता भुवनेश्वर पहुंचे और अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत करते हुए आगामी 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन भी किया है।

यह भी पढ़ें -

बेंगलुरु के बाद ओडिशा में भी भारी से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट

ओडिशा में इलेक्ट्रिक कार का प्रयोग करेंगे मंत्री व अधिकारी, हटेंगे पेट्रोल-डीजल वाले वाहन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें