Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राज्यपाल रघुवर दास पर कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकल तोड़ने का गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से मांगा स्पष्टीकरण

ओडिशा के नए राज्‍यपाल रघुवर दास बीते गुरुवार को मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने के लिए नवीन निवास गए थे। इसे लेकर कांग्रेस ने उन्‍हें घेर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो ने उन पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने उनसे सवाल किया है कि आखिर वह किस वजह से सीएम से मिलने गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 10 Nov 2023 02:35 PM (IST)
Hero Image
राज्यपाल रघुवर दास मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करते हुए।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नए राज्यपाल रघुवर दास पर कांग्रेस ने प्रोटोकल तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। राज्यपाल रघुवर दास ने एक दिन पहले नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ औपचारिक बैठक की। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मिलने के राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

राज्‍यपाल के नवीन निवास जाने पर प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन

कांग्रेस ने ओडिशा में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में किसी प्रकार के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो ने सवाल किया कि राज्यपाल ने प्रोटोकॉल क्यों तोड़ा? उन्होंने कहा कि राज्यपाल रघुवर दास नवीन निवास क्यों गए? राज्यपाल क्या महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते थे? राज्यपाल नवीन के आवास पर जाने से प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है कि ऐसा उन्‍होंने क्यों किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद राज्यपाल ने जल्दबाजी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात क्यों की?

राज्यपाल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या महत्वपूर्ण संदेश देने गए थे। वह प्रधानमंत्री का संदेश देने गए थे या फिर दिवाली का उपहार देने के लिए नवीन निवास गए थे। क्या मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और वह उन्हें देखने गए थे?

कांग्रेस के आरोप पर राजभवन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता ने मांग की कि राज्यपाल को स्पष्ट करना चाहिए कि तीनों में से कौन सा सही है। यहां उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले राज्यपाल रघुवर दास नवीन निवास गए थे। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। हालांकि, राज्यपाल रघुवर दास एक संवैधानिक पद पर हैं, ऐसे में कांग्रेस ने यह सवाल उठाया है। पंचानन के आरोपों पर राजभवन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: पुरी गुंडिचा मंदिर का दर्शन इस साल करना हुआ नामुमकिन, भक्तों को 2024 के रथ यात्रा तक करना होगा इंतजार

यह भी पढ़ें: ब्रांडेड घी खरीदकर इसे शुद्ध देसी घी समझने वाले हो जाएं सावधान! ओडिशा में नकली घी के कारोबार का हुआ भंडाफोड़