Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cuttack Lok Sabha Chunav Result: कटक लोकसभा सीट पर BJP के भर्तृहरि महताब ने खिलाया कमल, इतने मत हुए हासिल

ओडिशा की कटक लोकसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। इस सीट के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। ओडिशा की कटक लोकसभा सीट पर भी दूसरी लोकसभा सीटों की तरह ही कांग्रेस और बीजू जनता दल का दबदबा कायम रहा है। आज जारी होने वाले कटक लोकसभा सीट के चुनावी परिणाम में ओडिशा के लोगों को निगाहें टिकीं रहीं थी।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:33 PM (IST)
Hero Image
कटक लोकसभा सीट पर कड़ा होगा मुकाबला?

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Cuttack Lok Sabha Election Result 2024 कटक लोकसभा सीट से भाजपा के भर्तृहरि महताब ने 531601 सीटों के साथ पहले नंबर पर अपना दबदबा कायम किया। वहीं बीजद के संतरूप मिश्रा 474524 सीटों पर भृतहरि महताब के निकटतम प्रतिद्वंदी बने। 

इनके अलावा कांग्रेस के सुरेश महापात्रा को 83815 वोट मिले। बसपा के प्रमोद कुमार मलिक को 4484 वोट प्राप्त हुए हैं। फिलहाल कटक लोकसभा सीट पर मतों की गणना जारी है।

कटक लोकसभा सीट पर 10 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। अब चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कटक लोकसभा सीट पर भाजपा के भर्तृहरि महताब और बीजद के संतरूप मिश्रा के बीच कड़ी टक्कर है।

यह सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले लोकसभा इलेक्शन में भाजपा के भर्तृहरि महताब ने इस सीट से जीते थे और वे उस समय बीजद के उम्मीदवार थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रकाश मिश्रा थे।

अब भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसलिए इस सीट पर बीजद और बीजेपी के चुनावी नतीजों को लेकर लोगों की निगाहें टिकी होंगी। इस सीट पर छठे चरण में 25 मई को चुनाव हुआ था।

साल 2024 में किन प्रत्याशियों ने कटक लोकसभा सीट से लड़ा चुनाव

1. प्रमोद कुमार मल्लिक- बहुजन समाज पार्टी

2. भर्तृहरि महताब- भारतीय जनता पार्टी

3. सुरेश महापात्रा- इंडियन नेशनल कांग्रेस

4. संतरूप मिश्रा- बीजू जनता दल

5. प्रकाश चंद्र साहू- कृपा पार्टी

6. मिनाती पटनायक- समृद्ध ओडिशा

7. राजकिशोर मल्लिक- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)

8. गोकुलानंद मिश्रा- निर्दलीय

9. निरंजन पति- निर्दलीय

10. शोभा पांडे- निर्दलीय

साल 1952 से लेकर साल 2019 तक कौन रहा कटक लोकसभा सीट से सांसद

भर्तृहरि महताब- बीजद (2019)

भर्तृहरि महताब- बीजद (2014 )

भर्तृहरि महताब- बीजद (2009)

भर्तृहरि महताब- बीजद (2004)

भर्तृहरि महताब- बीजद (1999)

भर्तृहरि महताब- बीजद (1998)

बीजू पटनायक- जनता दल (1996)

श्रीकांत जेना- जनता दल (1996)

श्रीकांत जेना- जनता दल (1991)

श्रीकांत जेना- जनता दल (1989)

जयंती पटनायक- कांग्रेस (1984)

जानकी बल्लव पटनायक- कांग्रेस (1980)

सरत कुमार कर- भारतीय लोक दल (1977)

जानकी बल्लव पटनायक- कांग्रेस (1971)

एस मिश्रा- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (1967)

नित्यानंद कानूनगो- कांग्रेस (1957)

हरेकृष्णा महताब- कांग्रेस (1952)

कटक (Cuttack) लोकसभा सीट का इतिहास

देश में पहली बार साल 1952 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हरेकृष्णा महताब सांसद बने थे। इस बाद साल 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। साल 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के श्रीनिबास मिश्रा ने इस सीट से चुनाव जीता था।

1971 में कांग्रेस की जानकी बल्लभ पटनायक चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। 1977 में कांग्रेस को इस सीट से हारी, लेकिन साल 1980 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर जानकी बल्लभ पटनायक ने जीत हासिल की थी। इस सीट से सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले सांसद भर्तृहरि महताब हैं।

वे लगातार कटक लोकसभा सीट से 6 बार सांसद चुने गए हालांकि उस समय वे बीजद में शामिल थे। इस भर्तृहरि महताब को भाजपा ने इस सीट से टिकट दिया है। बता दें कि कटक सिल्वर सिटी के नाम से भी मशहूर ये शहर काफी प्राचीन भी है।

ये भी पढे़ं-

Bolangir Lok Sabha Chunav Result 2024: बलांगीर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत? इन उम्मीदवारों का लगा है दांव

Bhubaneswar Lok Sabha Chunav Result: ओडिशा की राजधानी में कौन किस पर पड़ेगा भारी? नतीजों का बेसब्री से असर