Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cuttack लोकसभा सीट से विजेता BJP उम्मीदवार Bhartruhari Mahtab ने इतनी बार की जीत हासिल, ऐसा रहा उनका चुनावी संघर्ष

कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सांसद भर्तृहरि महताब अपने नाम जीत का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है और उन्होंने अब तक लगातार 9 बार चुनाव लड़कर आठ बार जीत दर्ज कराने वाले वीजेता के रूप में रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भर्तृहरी महताब द्वारा लड़े जाने वाली 9 चुनाव में उन्हे 9 नए उम्मीदवारों ने चुनौती दी और हर बार उन्हें चुनौती देने वाला ही उम्मीदवार बदला है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 08 Jun 2024 12:28 AM (IST)
Hero Image
Cuttack लोकसभा सीट से विजेता BJP उम्मीदवार Bhartruhari Mahtab ने इतनी बार की जीत हासिल

संवाद सहयोगी, कटक। कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सांसद भर्तृहरि महताब अब तक लगातार 9 बार चुनाव लड़कर आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

लेकिन भर्तृहरी महताब द्वारा लड़े जाने वाली 9 चुनाव में उन्हे 9 नए उम्मीदवारों ने चुनौती दी है। हर बार उन्हें चुनौती देने वाला उम्मीदवार बदला है।

साल 1996 और 1998 मे क्या हुआ?

वर्ष 1996 में वह कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़कर भर्तृहरि महताब चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार अनादी साहू ने उन्हें हराया था, लेकिन वर्ष 1998 में वह पहली बार चुनाव का स्वाद चख पाए थे। उसके बाद से अब तक वह एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।

साल 1999, 2004 और 2009 की यात्रा

वर्ष 1999 में कटक लोकसभा चुनाव में भर्तृहरि महताब के विपक्ष में कांग्रेस के उम्मीदवार मुस्ताफिज अहमद ने चुनाव लड़ा था और उसमें भर्तृहरि महताब ने जीत हासिल किया था। फिर वर्ष 1999 में कांग्रेस उम्मीदवार बदल गए, उस बार भर्तृहरि के मुख्य प्रतिद्वंदी बने कांग्रेस के नेता कान्हु लेंका और वह भी श्री महताब से हार गए थे।

फिर वर्ष 2004 में कांग्रेस और एक नए उम्मीदवार के तौर पर जयंती पटनायक को मैदान में उतारा था। उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी बनने वाली श्रीमती पटनायक भी उनसे हार गई थी। वर्ष 2009 में भर्तृहरि महताब का टक्कर कांग्रेस के नेता विभूति मिश्र के साथ हुई और श्री मिश्र को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

साल 2014, 2019 और 2024 में यहां से लड़े

वर्ष 2014 में श्री महताब के प्रमुख प्रतिद्वंदी बनी कांग्रेस नेत्री तथा अदाकारा अपराजिता मोहंती, लेकिन उनका जादू भी कटक लोक सभा चुनाव क्षेत्र में श्री महताब के खिलाफ कुछ खास नहीं चल पाई।

फिर वर्ष 2019 में भर्तृहरि महताब के विपक्ष में चुनाव लड़े भाजपा के उम्मीदवार पूर्व पुलिस महानिर्देशक प्रकाश मिश्र। वह भी अच्छी चुनौती के बाबजूद उनसे चुनाव नहीं जीत पाए थे। इन सभी चावन में भर्तृहरि महताब को जीत प्राप्त हुई थी।

वर्ष 2024 में श्री महताब के प्रमुख प्रतिद्वंदि बने बीजू जनता दल के डॉ संतृप्त मिश्र। वह श्री महताब को कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र के चुनावी अखाड़े में काफ़ी अच्छा टक्कर देने के बाबजूद उन्हे हरा नहीं पाए थे। कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में भर्तृहरि महताब का यह एक अनोखा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

Odisha News: ओडिशा के इतने नवनिर्वाचित विधायकों के पास है करोड़ों की संपत्ति, ये हैं सबसे अमीर MLA

Odisha News: BJP विधायक प्रशांत जगदेव को कोर्ट से मिली राहत! अदालत ने दी अंतरिम जमानत, EVM तोड़ने का लगा था आरोप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें