Move to Jagran APP

Dana Cyclone: 'डाना' साइक्लोन से ओडिशा में रेलवे परिचालन ठप्प, इन 3 दिनों के लिए रद्द की गईं 178 ट्रेनें

चक्रवात दाना के कारण ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते पूर्व तट रेलवे ने तटीय ओडिशा से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 23 से 25 अक्टूबर तक पुरी से हावड़ा रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रेन के संचालन की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

By Sheshnath Rai Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 22 Oct 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
चक्रवात दाना के कारण ओडिशा में 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। यात्री कृपया ध्यान दें! आपकी ट्रेन चल रही है या नहीं उस संदर्भ में पता लगाने के बाद ही घर से निकलें। भारतीय रेलवे ने पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवात 'दाना' के कारण तटीय ओडिशा से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

यात्रियों और रेलवे के व्यापक हित में 178 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें 23 से 25 अक्टूबर तक पुरी से हावड़ा रूट पर बंद रहेंगी। इसके अलावा, ईस्ट कोस्ट रेलवे के अन्य रूटों पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

पूर्व तट रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात दाना को देखते हुए 23, 24 और 25 अक्टूबर को तीन दिनों के लिए 93 डाउन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, संभावित चक्रवात 'दाना' के कारण अब तक 178 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 85 अप ट्रेनें और 93 डाउन ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द की गई महत्वपूर्ण ट्रेनों में हावड़ा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, खड़गपुर-खुर्दा एक्सप्रेस, संबलपुर-पुरी एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात 'दाना' पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना है। यह पुरी-सागरदीप के बीच लैंडफॉल करेगा। चक्रवात के 24 अक्टूबर की रात या 25 तारीख की सुबह तट से टकराने की संभावना है। चक्रवात बेहद विकराल रूप लेगा और स्थल भाग से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर हो सकती है।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर, जाजपुर और कटक जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे के बीच हो सकती है। हवा की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा रहेगी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पुरी, खुर्दा, ढेंकानाल, अनुगुल, केंदुझर और मयूरभंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात के दौरान इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 से 90 किमी प्रति घंटा रहेगी। तेज हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसी तरह, बौद्ध, देवगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, नयागढ़ और गंजाम जिलों में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में हवा की अधिकतम रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

रद्द होने वाली 93 डाउन ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 17016: सिकंदराबाद से भुवनेश्वर 23 अक्टूबर 2024 से
  • ट्रेन नंबर 12840: चेन्नई सेंट्रल से हावड़ा 23 अक्टूबर 2024 से
  • ट्रेन नंबर 12868: पुडुचेरी से हावड़ा 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22826: चेन्नई सेंट्रल से शालीमार 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12897: पुडुचेरी-भुवनेश्वर 23 अक्टूबर 2024 से
  • ट्रेन नंबर 18464: एसबीसी से भुवनेश्वर 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08442: बरहमपुर से भुवनेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20842: विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर (VB) 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22874: विशाखापत्तनम-दीघा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18118: गुनुपुर से राउरकेला 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 11019: सीएसआरयूटीएम से भुवनेश्वर 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22820: विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08532: विशाखापत्तनम-बरहमपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12509: बैंगलोर से गुवाहाटी 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12842: चेन्नई सेंट्रल से हावड़ा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22808: चेन्नई सेंट्रल से संतरागाछी 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 15227: बैंगलोर से मुजफ्फरपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18046: हैदराबाद से हावड़ा 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20838: जूनागढ़ रोड से भुवनेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22503: कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22973: गांधीधाम से पुरी 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20807: विशाखापत्तनम से एएसआर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18448: जगदलपुर से भुवनेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08534: पलासा से कटक 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08422: गुनुपुर से कटक 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 06095: तांबरम से संतरागाछी 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12246: बैंगलोर से हावड़ा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12704: सिकंदराबाद से हावड़ा 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08444: पलासा से भुवनेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22888: बैंगलोर से हावड़ा 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 03429: सिकंदराबाद से मालदा टाउन 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12864: यशवंतपुर हावड़ा 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18418: गुनुपुर से पुरी 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 06087: तिरुनेलवेली से शालीमार 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08412: भुवनेश्वर से बालेश्वर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 02832: भुवनेश्वर-धनबाद 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12074: भुवनेश्वर से हावड़ा 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12893: भुवनेश्वर से सोनपुर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22823: भुवनेश्वर से नई दिल्ली राजधानी 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08441: भुवनेश्वर से बरहमपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 09059: सूरत से बरहमपुर 23 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18419: पुरी से जयनगर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18304: पुरी से संबलपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12892: पुरी से बांगिरिपोसी 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08428: पुरी से अनुगुल 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08414: पुरी से तालचेर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12843: पुरी से अहमदाबाद 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08423: पुरी से दसपल्ला 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 17479: पुरी से टीपीटीवाई 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18425: पुरी से दुर्ग 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 22202: पुरी से सियालदह 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18421: पुरी से सोनपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12838: पुरी से हावड़ा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18452: पुरी से हटिया 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18477: पुरी से ऋषिकेश 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12801: पुरी से नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12896: पुरी से शालीमार 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18410: पुरी से शालीमार 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20823: पुरी से अजमेर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08404: पुरी से खुर्दा रोड 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18126: पुरी से राउरकेला 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08475: पुरी से निजामुद्दीन 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20836 (VB): पुरी से राउरकेला 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12278: पुरी से हावड़ा 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18416/18414: पुरी से बड़बिल-पारादीप 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08432: पुरी से कटक 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12822: पुरी से शालीमार 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12875: पुरी से आनंद विहार 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08410: पुरी से खुर्दा रोड 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18417: पुरी से गुनुपुर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18022: खड़गपुर के लिए खुर्दा रोड 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08456: खुर्दा रोड से केंदुझरगढ़ 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08454: कटक से भद्रक 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08438 कटक से भद्रक 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18038: जाजपुर केंदुझर रोड से खड़गपुर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08462: पारादीप से कटक 25 अक्टूर 2024
  • ट्रेन नंबर 08406: पारादीप से केंदुझरगढ़ 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08408: पारादीप से कटक 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08446: पारादीप से कटक 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18044: भद्रक से हावड़ा 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08032: भद्रक से बालेश्वर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08064: भद्रक से खड़गपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08522: विशाखापत्तनम से गुनुपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 07470: विशाखापत्तनम-पलासा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12074: भुवनेश्वर से हावड़ा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12822: पुरी से शालीमार 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12844: अहमदाबाद से पुरी 26 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18424: दसपल्ला से भुवनेश्वर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 12278: पुरी से हावड़ा 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18418: गुनुपुर से पुरी 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 08522: विशाखापत्तनम से गुनुपुर 25 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 18526: विशाखापत्तनम से बरहमपुर 24 अक्टूबर 2024
  • ट्रेन नंबर 20836 (VB): पुरी से राउरकेला 24 अक्टूबर 2024

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: लुइस मरांडी का 'खेल' BJP को करेगा 'फेल'? झारखंड में बैकफुट पर दिख रही भाजपा

Cyclone Dana: चक्रवात 'डाना' का डर... बंगाल और ओडिश में स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।