Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्‍यों जगन्‍नाथ महाप्रभु का दर्शन करने जा रहे लोगों को हो रही मौत, दिल का दौरा पड़ने से जा रही है जान

Odisha News पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने पहुंचे एक भक्त का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उनकी पहचान 65 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद साहारिया के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। पिछले देव स्नान पूर्णिमा के दिन भी दर्शन के समय एक भक्‍त की मौत हुई थी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Wed, 11 Oct 2023 04:35 PM (IST)
Hero Image
जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन के समय भक्त को पड़ा दिल का दौरा।

संवाद सहयोगी, पुरी। पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने पहुंचे एक भक्त का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है। यह भक्त उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। भक्त का नाम राजेन्द्र प्रसाद साहारिया है और उम्र 65 वर्ष है।

अचानक बेहोश होकर गिर पड़े राजेंद्र

वह अपने परिवार के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने पुरी जगन्नाथ मंदिर में आए थे। मंदिर के अंदर वह खड़े थे और अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए।

परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें मंदिर से बाहर लाया और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें पुरी जिला मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले भी दो चुकी है दर्शनार्थी की मौत

डाॅक्टरों ने कहा है कि राजेन्द्र प्रसाद साहारिया की मृत्यु दिल की धड़कन रूकने से हुई है। वहीं परिवार के सदस्यों ने शव को अपने साथ ले जाने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का दर्शन करने के दौरान किसी भक्त की मृत्यु होने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इस तरह की घटना होते रही है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: बंकर में कुछ इस तरह कट रही जिंदगी, इजरायल में फंसे 50 भारतीय विद्यार्थियों की आपबीती, जानकर सहम जाएंगे आप भी

भीड़ में सांस लेने में हुई थी परेशानी

पिछले देव स्नान पूर्णिमा के दिन जगन्नाथ मंदिर के अंदर महाप्रभु का दर्शन करने के लिए राजस्थान से आए एक भक्त अम्बलाला भोई की मृत्यु हो गई थी। भक्त उस दिन स्नान मंडप के समीप से महाप्रभु का दर्शन कर रहे थे।

अत्यधिक भीड़ के कारण वह अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें तुरन्त सिंहद्वार के पास बनाए गए अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज किया गया।

भीड़ नियंत्रण पर प्रशासन को देना होगा ध्‍यान

इसके बाद स्वास्थ्य अवस्था गम्भीर होने से उन्हें पुरी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां भोई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा है कि मंदिर के अंदर काफी भीड़ थी।

प्रशासन की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में दम घुटने उनकी मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें: 15 हजार महिलाओं को मिली चमचमाती स्‍कूटी, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं...? ओडिशा में मिशन शक्ति स्कूटर योजना की शुरुआत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर