Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

द्रौपदी मुर्मू ने जेड प्‍लस सुरक्षा के साथ स्थानीय जगन्नाथ मंदिर एवं शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Draupadi Murmu Latest News एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे उनके साथ रहने की सूचना मिली है। रायरंगपुर से भुवनेश्वर एवं फिर दिल्ली तक कमांडेंट उन्हें सुरक्षा मुहैया करेंगे।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Wed, 22 Jun 2022 12:04 PM (IST)
Hero Image
द्रौपदी मुर्मू ने अपने आवास के समीप रायरंगपुर में मौजूद जगन्नाथ मंदिर एवं शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की हैं।

भुवनेश्वर/मयूरभंज, जागरण संवाददाता। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा मिल गई है। एनडीए की तरफ से उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था उन्हें प्रदान की गई है। इसमें 10 से अधिक एनएसजी के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक रायरंगपुर आवास से आज सुबह-सुबह जब द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से मंदिर एवं अन्य कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी तब उनके पास यह सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। कमांडेंट कर्डन बनाकर द्रौपदी को विभिन्न जगहों पर ले जा रहे थे। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे उनके साथ रहने की सूचना मिली है।

5 बुलेट प्रूफ कार भी सुरक्षा में तैनात

रायरंगपुर से भुवनेश्वर एवं फिर दिल्ली तक कमांडेंट उन्हें सुरक्षा मुहैया करेंगे। जेड प्लस सुरक्षा में 10 कमांडेंट को मिलाकर 150 सुरक्षा कर्मचारी शामिल हैं। 5 बुलेट प्रूफ कार भी सुरक्षा में तैनात की गई है। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद आज सुबह-सुबह द्रौपदी मुर्मू ने अपने आवास के समीप रायरंगपुर में मौजूद जगन्नाथ मंदिर एवं शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की हैं। सबसे पहले वह पूर्णन्देश्वर शिव मंदिर गई। यहां पर पूजा अर्चना करने के साथ ही वह हनुमान मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने के साथ आशीर्वाद लिया।

ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की तरफ से भव्य स्वागत

 इसके बाद उन्हें रायरंगपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना करते देखा गया है। यहां पर ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद संथालियों के आराध्य पीठ जाहिरा पहुंची और पूजा अर्चना की।

राष्ट्रपति पद बड़ा दायित्व

 एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि एक आदिवासी महिला को भाजपा ने उम्मीदवार बनाकर अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को प्रमाणित किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद बड़ा दायित्व है, इसके लिए मैने सभी से सहयोग की कामना की है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 2021 से मैं राजनीतिक कार्यक्रम से अलग हो गई हूं। राजनीति से अलग होकर मैं देश के लिए काम करूंगी। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है, उसकी गरिमा की रक्षा करूंगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर