Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व निदेशक संतृप्त मिश्र BJD में शामिल, कहा- अनुशासन के साथ करूंगा पार्टी का काम

आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व निदेशक संतृप्त मिश्र बीजेडी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजद में शामिल हुए हैं। नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में वह बीजद में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें बीजद के जरिए ओडिशा की सेवा का मौका मिला है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 09 Feb 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में बीजद में शामिल हुए संतृप्त मिश्र।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व डायरेक्टर संतृप्त मिश्र बीजेडी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजद में शामिल हुए हैं। संतृप्त मिश्र, नवीन निवास में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीजद में शामिल हुए।

बीजद सबसे प्रगतिशील राजनीतिक पार्टी: संतृप्त

उन्होंने कहा कि मुझे ओडिशा की सेवा करने का बीजेडी से मौका मिला है। बीजद भारतीय राजनीति में सबसे प्रगतिशील राजनीतिक पार्टी है। मैं ओडिशा के बाहर रहता था क्योंकि मैं एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था, लेकिन अपने जन्मस्थान लौटने और ओडिशा के लिए काम करने की इच्छा थी।

संतृप्त ने की मुख्‍यमंत्री की तारीफ

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बुनियादी बातों के आधार पर 25 साल से सत्ता पर हैं। उन्होंने परिक्रमा परियोजना, समली परियोजना और एकाम्र परियोजना के माध्यम से ओडिशा में आध्यात्मिक भावनाएं लाई हैं। इसे देखने के बाद मुझे काफी प्रेरणा मिली है।

अनुशासन के साथ करूंगा पार्टी का काम: संतृप्त

उन्होंने कहा कि मैं अभी पार्टी में शामिल हुआ हूं। जो भी काम दिया जाएगा, मैं करूंगा। मैंने 28 साल इंडस्ट्री में काम किया है। इंडस्ट्री में जो भी काम दिया जाता है,उसे अनुशासित तरीके से करना पड़ता है। इसी तरह बीजेडी में जो भी काम दिया जाएगा, उसे मैं अनुशासित तरीके से करूंगा।

हालांकि, चर्चा है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है क्योंकि उन्हें राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल किया गया है। संतिप्त का जन्मस्थान पुरी के वीरप्रतापपुर में है। एक महीने पहले ही वह नौकरी छोड़कर ओडिशा लौट आए थे।

यह भी पढ़ें: आम चुनाव से पहले BJD को बड़ा झटका: वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रेमानंद नायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: Odisha Politics: ओडिशा के इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा, दंबग आदिवासी नेता के पार्टी छोड़ने पर बढ़ा दी टेंशन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर