Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hockey Junior Women National Championship: कर्नाटक ने पुडुचेरी को हराया; एमपी ने जम्मू के खिलाफ दर्ज की जीत

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पहले मैच में कर्नाटक ने पुडुचेरी को 4-0 से हरा दिया। दूसरा मैच साढ़े आठ बजे मध्यप्रदेश व जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। गौरतलब है कि यह मैच राउरकेला शहर स्थित बिरसामुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसके बाद दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 21-0 से हरा दिया।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM (IST)
Hero Image
Hockey Junior Women National Championship: कर्नाटक ने पुडुचेरी को हराया; एमपी ने जम्मू के खिलाफ दर्ज की जीत

जागरण संवाददाता, राउरकेला: 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पहले मैच में कर्नाटक ने पुडुचेरी को 4-0 से हरा दिया।

टीम की ओर से यमुना ने 6, 19, 53 वें मिनट पर तीन गोल तथा डेचम्मा पीजी ने 55 मिनट पर एक गोल दागा था। दूसरा मैच साढ़े आठ बजे मध्यप्रदेश व जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया।

गौरतलब है कि यह मैच राउरकेला शहर स्थित बिरसामुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

एमपी ने 21-0 से दी जम्मू को मात

इसके बाद दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 21-0 से हरा दिया। टीम की ओर से भूमिक्षा साहू ने 11, 16, 17, 18, 34, 52, 52 वें मिनट पर सात गोल,सोनम ने 8, 20, 23, 41 वें मिनट पर चार गोल।

किसने कितने गोल दागे

इसके बाद आश्रिता ठाकुर ने 42, 43, 57 वें मिनट पर तीन गोल, थौना ओजम निरुपमा देवी ने 12, 34 वें मिनट पर दो गोल, गुरमाली कौर ने 6 वें मिनट पर, ज्योति सिंह 37वें मिनट पर, लवदीप कौर गिल ने 46वें मिनट पर, गुरमाली कौर ने 46वें मिनट पर, सोनिया कुमारी ने 53वें मिनट पर एक-एक गोल दागा था।

Bhubaneswar: आधी रात को गोलियों से गूंजी राजधानी, पुलिस के सामने 12 राउंड फायर; पार्षद का भाई और भतीजा घायल