Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: मध्यप्रदेश और मिजोरम ने जीते मैच , 7 जुलाई को फाइनल

ओडिशा में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेली जा रही है। इसमें रविवार की सुबह साढ़े 6 बजे खेले गए पहले मैच में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 7-1 से हरा दिया। साढ़े आठ बजे दूसरा मैच चंडीगढ़ व मिजोरम के बीच खेला गया जिसमें मिजोरम ने चंडीगढ़ को 6-0 से हरा दिया।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Sun, 02 Jul 2023 11:22 PM (IST)
Hero Image
जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: मध्यप्रदेश और मिजोरम ने जीते मैच , 7 जुलाई को फाइनल

जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेली जा रही है। इसमें रविवार की सुबह साढ़े 6 बजे खेले गए पहले मैच में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 7-1 से हरा दिया।

कैसा रहा टीम का परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश की ओर से भूमिक्षा साहू ने 27, 59 वें मिनट पर दो गोल,योगिता वर्मा ने 9वें मिनट पर, ज्योति सिंह ने 45वें मिनट पर, सोनिया कुमरे ने 46 वें मिनट पर गोल किया।

इसके बाद गुरमेल कौर ने 48वें मिनट पर सोनम ने 56 वें मिनट पर तथा कर्नाटक की ओर से यमुना ने 10वें मिनट पर एक-एक गोल दागा था।

चंडीगढ़ को मिजोराम ने दी मात

साढ़े आठ बजे दूसरा मैच चंडीगढ़ व मिजोरम के बीच खेला गया, जिसमें मिजोरम ने चंडीगढ़ को 6-0 से हरा दिया।

टीम की ओर से लाल तलानचुंगी ने 9, 51वें मिनट पर, लालरिनपुई ने 44, 60 वें मिनट पर, वन लालहरियातपुई ने 54, 59 वें मिनट पर दो- दो गोल दागे।

7 जुलाई को होगा फाइनल 

इसके बाद शाम को 5.30 बजे तीसरा मैच उत्तराखंड व गुजरात, 7.15 में चौथा मैच, उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़, 9 बजे, पांचवां मैच बिहार व दादरा नगर हवेली के बीच आयोजित है। मैच का फाइनल 7 जुलाई को होगा।