Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Rain Alert : मानसून पर आया बड़ा अपडेट! 9 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Odisha Rain Alert ओडिशा में मानसून का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। 9 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावनाएं जताई जा रही है। अगले दो दिनों तक गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:21 PM (IST)
Hero Image
Odisha Rain Alert : मानसून पर आया बड़ा अपडेट! 9 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Rain Alert मानसून ओडिशा पहुंच गया है, जिससे व्यापक वर्षा के साथ लोगों हीटवेव की स्थिति से राहत मिली है।क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज और बज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी है। यह वर्षा खरीफ की खेती शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून ने अंततः पूरे ओडिशा को कवर कर लिया है। पिछले कुछ समय से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए यह राहत देने वाली खबर है।इस बीच, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कई जिलों में वर्षा के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 9 जिलों- खुर्दा, नयागढ़, बौद्ध, कंधमाल, कालाहांडी, गंजाम, रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून का आगमन उन किसानों के लिए वरदान के रूप में आया है, जो अपनी खरीफ की खेती शुरू करने के लिए वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे।

दो दिनों तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिनों तक गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। 26 जनवरी से प्रदेश में वर्षा का परिमाण बढ़ेगा। इस बीच ओडिशा में एक से 22 जून की अवधि के बीच सामान्य से 39 फीसदी कम वर्षा हुई। पांच जिलों में स्थिति गंभीर रही, जबकि 17 जिलों में कम वर्षा हुई है।

हालांकि, आठ जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज और केंदुझर जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

ये भी पढें- 

Odisha News: बालेश्वर में 2 महीने बाद खुले स्कूल, इंटरनेट सेवा भी बहाल; मामले में अब तक 94 गिरफ्तार

Odisha News: जल संसाधन विभाग में तकनीकी समितियों का होगा गठन, CM माझी ने दिया निर्देश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें