Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

15 हजार महिलाओं को मिली चमचमाती स्‍कूटी, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं...? ओडिशा में मिशन शक्ति स्कूटर योजना की शुरुआत

ओडिशा में मिशन शक्ति स्कूटर योजना की शुरुआत की गई। इसके पहले चरण में 15 हजार महिलाओं को स्‍कूटी दिया गया। आगामी दिनों में दो लाख महिलाओं को स्कूटी दिए जाएंगे। इस दौरान अपने राज्‍य के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्कूटर योजना से मां की स्पीड को गति मिलेगी जिन्‍होंने ओडिशा को एक नई गति और ऊर्जा दी है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Wed, 11 Oct 2023 04:11 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा में मिशन शक्ति स्कूटर योजना की शुरुआत।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। महिलाओं के विकास के लिए एक के बाद एक योजनाएं शुरू करने वाली ओडिशा सरकार ने अब प्रदेश में मिशन शक्ति स्कूटर योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को इस योजना का शुभारंभ किया। पहले चरण में 15,000 महिलाओं को स्कूटी दिया गया है, आगामी दिनों में दो लाख महिलाओं को स्कूटी दिए जाएंगे।

स्‍कूटर योजना से मां की स्‍पीड को गति मिलेगी: सीएम

इस अवसर पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।

आज 15,000 माताओं को स्कूटी दिया गया है। आने वाले दिनों में 2 लाख माताओं को स्कूटी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गति ही शक्ति है। स्कूटर योजना से मां की स्पीड को गति मिलेगी। हमारी माताओं ने ओडिशा में एक नई गति, ऊर्जा और प्रगति लाई है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: बंकर में कुछ इस तरह कट रही जिंदगी, इजरायल में फंसे 50 भारतीय विद्यार्थियों की आपबीती, जानकर सहम जाएंगे आप भी

2001 में शुरू हुआ था मिशन शक्ति कार्यक्रम

इस अवसर पर मिशन शक्ति की सचिव सुजाता कार्तिकेयन ने माताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पहले चरण में 15,000 माताओं ने स्कूटी लिया।

आगे 2 लाख मिशन शक्ति सदस्यों को यह स्कूटी मिलेगी। मिशन शक्ति कार्यक्रम 2001 में शुरू किया गया था। एमबीके और बैंक मित्रों ने घर-घर जाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

स्‍कूटी बना महिलाओं का प्रतीक: सुजाता

उन्होंने कहा कि स्कूटी हमारी माताओं के लिए एक प्रतीक बन गया है। यह स्कूटी आशा, सम्मान, कौशल और पहचान का प्रतीक है। गति ही शक्ति है को महिलाएं प्रमाणित करेंगी।

पहले चरण में आज ब्लाॅक और जिला फेडरेशन को वाहन दिया गया है। इस वाहन में पंचायत वार्ड में जाकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा। 338 ब्लाॅक फेडरेशन को वाहन दिए जाएंगे।

पंचायत फेडरेशन के लिए कार्यालय परिसर और बाजार भवन के लिए प्रत्येक पंचायत को 30 लाख रुपये दिए गए हैं। 2 लाख समूहों को 150 करोड़ रुपये का ब्याज वापस किया गया है।

यह एसएचजी को एसएमई में परिवर्तित करने में सहायक होगा। मिशन शक्ति की महिलाएं घर से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनाएंगी। मिशन शक्ति की महिलाएं नए ओडिशा के निर्माण में सारथी बनेंगी। नए ओडिशा के गठन में स्कूटर एक प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें: इस बार भी लड़की...! नवजात बच्ची की मां ने नाक दबाकर की हत्या, बेटी पैदा होने के बाद पूरा घर था उदास

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर