Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

माझी सरकार ने जारी की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, Per Capita Income में देश में 11वें स्थान पर ओडिशा

Odisha Economic Survey Report ओडिशा सरकार ने आर्थिक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में ओडिशा देशभर में 11वें स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की प्रति व्यक्ति औसत आय साल 2023-24 1 लाख 61 हजार 437 रुपये रहने का अनुमान है जो देश की प्रति व्यक्ति आय से 12.4 प्रतिशत कम है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar Updated: Thu, 25 Jul 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Economic Survey Report ओडिशा सरकार की तरफ से जारी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में ओडिशा 11वें स्थान पर है।

सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि ओडिशा की प्रति व्यक्ति औसत आय 2023-24 में 1,61,437 रुपये रहने का अनुमान है, जो भारत की प्रति व्यक्ति आय 1,84,205 रुपये से 12.4 प्रतिशत कम है।

हालांकि, 2015-16 से ओडिशा की प्रति व्यक्ति आय 12.1 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी है, फिर भी ओडिशा 17 प्रमुख राज्यों में 11वें स्थान पर है।

2022-23 में 7.9 प्रतिशत थी ओडिशा की अर्थव्यवस्था

बताया गया है कि राज्य प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए अपने विकास और विकासात्मक प्रयासों में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है और देश के विकसित भारत लक्ष्य में योगदान दे रहा है। 

24 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार की तरफ से प्रकाशित ओडिशा आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में ओडिशा की अर्थव्यवस्था 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का आकलन किया गया है, जोकि 2022-23 में 7.9 प्रतिशत थी।

ओडिशा की कुल अनुमानित आबादी 4.64 करोड़

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कुल अनुमानित आबादी 4.64 करोड़ है, जो पिछले वर्ष 2022-23 से लगभग 20 लाख अधिक है। 2022-23 में राज्य के लोगों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1 लाख 45 हजार 202 रुपये थी, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 1 लाख 61 हजार 437 रुपये हो गई है। यानी राज्य के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 16 हजार 235 रुपये बढ़ी है।

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि नीति आयोग के अनुसार, राज्य में बहुआयामी गरीबी का अनुपात 2015-16 में 29.3 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 15.7 प्रतिशत हो गया है। 2015-16 और 2019-21 के बीच राज्य में 62 लाख से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। हालांकि, ओडिशा गरीबी की उच्च दर वाले 17 प्रमुख राज्यों में 6वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- 

DRDO ने Interceptor Missile का किया सफल परीक्षण, बंगाल की खाड़ी में पृथ्‍वी-2 को बनाया निशाना; देखें Video

रेल बजट में ओडिशा के लिए 10 हजार 586 करोड़ रुपये की घोषणा, 59 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में किए गए शामिल