Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Murder: बहन ने इलाज के लिए पैसे नहीं दिए तो आगबबूला हुआ भाई, गोली मारकर ले ली जान

ओडिशा के क्योंझर जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है जहां इलाज के लिए भाई को पैसे नहीं देना एक बहन को नागवार गुजरा। आक्रोशित भाई ने बहन को गोली मार दी। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान बहन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मालती बारिक के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharUpdated: Fri, 06 Oct 2023 08:54 PM (IST)
Hero Image
इलाज के लिए पैसे नहीं दी बहन तो गुस्से से लाल हुआ भाई, गोली मारकर कर दी हत्या

संवाद सूत्र, बड़बिल/भुवनेश्नर। ओडिशा के क्योंझर जिला के पांडापाड़ा पुलिस सीमा अंतर्गत समागिरी ग्राम में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मालती बारिक और आरोपित की पहचान उसके भाई प्रसन्ना बारिक के रूप में हुई है।

सूत्र के अनुसार, प्रसन्ना एक कंपनी में गनमैन के तौर पर काम करता था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी। उसकी बड़ी बहन मालती, जो अविवाहित थी। उसके परिवार के साथ रहती थी। हर महीने वह अपना वेतन अपनी पत्नी और मालती के बीच बांट देता था। कुछ दिनों से प्रसन्ना की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक के भाई प्रसन्ना ने अपनी पत्नी और बड़ी बहन से इलाज के लिए कुछ पैसे मांगे। पत्नी ने मायके में होने के कारण प्रसन्ना को बहन से पैसे लेने के लिए कहा। जब वह अपनी बहन के पास गया तो उसने उसे अपनी पत्नी से इसे लेने के लिए कहा।

इस पर वह आपा खो बैठा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी बहन पर गोली चला दी। शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और मालती को क्योंझर जिला मुख्य चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पांडापाड़ा पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और प्रसन्ना को हिरासत में लेते हुए घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: ओडिशा DGP पद की रेस में महिला IPS अधिकारी हैं सबसे आगे, बी राधिका के नाम पर लग सकती है मुहर; जानें क्‍यों?

प्रसन्ना के एक रिश्तेदार अर्जुन परिदा का कहना था कि प्रसन्ना हर महीने अपना वेतन अपनी पत्नी और बहन के बीच बांट दिया करता था। आज जब उसने अपनी बहन और पत्नी से इलाज के लिए कुछ पैसे मांगे तो दोनों ने इनकार कर दिया। इस पर वह क्रोधित हो गया और उसने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी की आय से महंगे शौक पूरे करने के दिन खत्‍म! 'गोल्डन बाबा' के खिलाफ PMLA की विशेष अदालत ने लिया संज्ञान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर