Move to Jagran APP

ओडिशा को लगी किसकी नजर? हर रोज 15 लोग कर रहे आत्महत्या; जानिए क्या है वजह

Odisha News ओडिशा में आत्महत्या का कठोर निर्णय लेने की दर सबसे ज्यादा है। यह दर राष्ट्रीय दर से भी अधिक है। यहां हर दिन औसतन 15 लोग आत्महत्या करते हैं। देश भर में आत्महत्या करने वाले लोगों में ओडिशा की हिस्सेदारी 3.4 प्रतिशत है। 2021 में ओडिशा में 5651 लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें 4412 पुरुष और 1239 महिलाएं हैं।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Mon, 11 Sep 2023 09:44 AM (IST)
Hero Image
ओडिशा को लगी किसकी नजर? हर रोज 15 लोग कर रहे आत्महत्या; जानिए क्या है वजह
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आत्महत्या जीवन के सबसे घृणित निर्णयों में से एक है। अपनी आत्मा को मारना अपराध है, चाहे वह किसी के उकसावे पर हो या किसी गलती या कमजोरी के कारण।

यह जानते हुए कि यह गलत, घृणित और एक अपराध है, बावजूद इसके कई लोग आत्महत्या करने का निर्णय लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओडिशा में इस तरह का कठोर निर्णय लेने की दर सबसे ज्यादा है।

जी हां... ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एनसीआरबी की रिपोर्ट यह खुलासा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा में हर दिन 15 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

ओडिशा में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय दर से अधिक

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत में 1,64,000 लोगों ने आत्महत्या की। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडिशा में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। ओडिशा में 5,651 लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें 4,412 पुरुष और 1,239 महिलाएं हैं।

इस हिसाब से राज्य में हर दिन औसतन 15 लोग आत्महत्या करते हैं। देश भर में आत्महत्या करने वाले लोगों में ओडिशा की हिस्सेदारी 3.4 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें- Odisha: बरगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, दो की मौत; इस वजह से उठाया जानलेवा कदम

आत्महत्या का कारण

ओडिशा में आत्महत्या की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 2021 में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ओडिशा में पारिवारिक विवादों के कारण आत्महत्या के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

एनसीआरबी ने बताया है कि 71 प्रतिशत लोग पारिवारिक विवादों के कारण आत्महत्या करते हैं। आज पूरी दुनिया में आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया, ताकि आत्महत्याओं को रोका जा सके।

हर साल इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जाता है, लेकिन संख्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।