Move to Jagran APP

Budget 2024: आम बजट को लेकर BJD ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, CM माझी ने किया स्वागत

संसद में मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट को पेश किया। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट केंद्रीय बजट है। इस बजट पर बीजद ने प्रतिक्रिया देते ओडिशा को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। वहीं ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 23 Jul 2024 08:28 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय बजट को लेकर बीजद और सीएम माझी ने दी प्रतिक्रिया

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Budget 2024 संसद में मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया।

केन्द्र सरकार के इस बजट पर बीजद के उपाध्यक्ष और विधायक प्रसन्ना आचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट में ओडिशा की एक बार फिर अनदेखी की गई है। बीजद ने कहा है कि ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश एवं बिहार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे।

आन्ध्र एवं बिहार प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज मिला एवं ओडिशा की एक बार फिर उपेक्षा की गई है। ऐसे में यह बजट ओड़िशा के लिए पूरी तरह से नकारात्मक है।

नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू को किया खुश- बीजद

केन्द्र सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार (Nitish Kumar) एवं आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) को खुश करने का प्रयास किया है। बजट में ओडिशा राज्य के लिए कुछ नहीं है। इसीलिए बीजद के सभी सांसद बजट के दौरान सदन से वाकउट किया।

ओडिशा को विशेष राज्य की मान्यता देने की जो बार बार हम मांग कर रहे थे, उसकी अनदेखी की गई है।आन्ध्र एवं बिहार को विशेष पैकेज दिया गया है, अच्छी बात है, मगर ओडिशा एक बार फिर अनदेखी की गई है।

ओडिशा के लोगों ने 21 में से भाजपा के 20 सांसद को चुनकर भेजा, जिसका दंड ओडिशा के लोगों को मिला है।यही कारण है कि आज ओडिशा के हाथ कुछ नहीं लगा है। यह बजट ओडिशा विरोधी बजट है।

बजट पर सीएम माझी ने भी दी प्रतिक्रिया

केन्द्र सरकार के बजट पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ट्वीट कर बजट का स्वागत करते हुए लिखा है कि ओडिशा में पर्यटन उद्योग को तेजी से विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार 2024 के बजट में विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के मंदिर, कला, ऐतिह्य, अभयारण्य एवं बेलाभूमि को विकसित कर देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।केन्द्र सरकार की बजट से ओडिशा के पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास होगा।

क्या बोले धर्मेंद प्रधान?

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बजट विकासोन्मुखी है और इससे रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढे़ं-

Odisha Assembly Budget Session: दूसरे दिन भी विपक्ष ने किया विधानसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्रवाही स्थगित

Odisha Politics: बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर बैकफुट पर माझी सरकार! विभाग ने वापस ली अधिसूचना

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।